फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bangladesh violence alert of vigilance exercised against those trying to come to India illegally

UP: बंगाल-असम, बिहार-झारखंड से आने वाली ट्रेनें ATS के रडार पर, बांग्लादेश हिंसा के बाद बरती जा रही सतर्कता

Tue, 13 Aug 2024 02:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 13 Aug 2024 02:39 PM IST
सार

बांग्लादेश में हिंसा के बाद अवैध तरीके से भारत आने का प्रयास करने वालों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में वाराणसी में रेलवे स्टेशनों पर बंगाल-असम, बिहार-झारखंड से आने वाली ट्रेनें ATS के रडार पर हैं। 

विज्ञापन
Bangladesh violence alert of vigilance exercised against those trying to come to India illegally
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद पश्चिम बंगाल, असम, बिहार और झारखंड से आने वाली ट्रेनें आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के रडार पर हैं। चंदौली के पीडीडीयू जंक्शन के साथ ही वाराणसी स्टेशन आने वाली ट्रेनों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। देखा जा रहा है कि कोई बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारत में आने की कोशिश तो नहीं कर रहा है।  एटीएस की दो टीमें दोनों रेलवे स्टेशनों की निगरानी कर रही हैं। 

विज्ञापन


बांग्लादेश में हिंसा के कारण हालात बिगड़ गए हैं। बीएसएफ के जवानों ने त्रिपुरा, मेघालय और पश्चिम बंगाल की सीमा से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा भी है। बांग्लादेश से भारत में अवैध प्रवास को लेकर पूर्वांचल पहले भी चर्चाओं में रहा है, ऐसे में एटीएस ने पैनी नजर बना रखी है। 

विज्ञापन

अफसरों का कहना है कि पूर्व में बांग्लादेश से अवैध तरीके से लोगों को भारत लाने वाले नेटवर्क की टोह ली जा रही है। साथ ही बिहार, झारखंड और कोलकाता से आने वाली अंतरराज्यीय बसों की भी निगरानी की जा रही है। अवैध प्रवास के प्रयास के मामले में संलिप्तता मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कागज बनवाने वाले दो जमानत पर बाहर
2021 से 2024 के बीच बांग्लादेशियों को अवैध तरीके से भारत लाने के आरोप में आठ लोग एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं। बांग्लादेशियों के भारत के फर्जी कागजात बनवाने वाले फिलहाल दो आरोपी जमानत पर हैं। जमानत पर जेल से छूटे आरोपियों के साथ ही उनके करीबी भी एटीएस की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed