फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras will be seen in pictures, will give message of wildlife conservation

तस्वीरों में नजर आएगा बनारस, वन्यजीव संरक्षण का देंगे संदेश

Wed, 01 Dec 2021 12:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
Banaras will be seen in pictures, will give message of wildlife conservation
पुरातन काया में निखर रही नई काशी की झलक हो या फिर घाटों के संरक्षण और काशी के सर्वांगीण विकास की तस्वीर...। यह सब बीएचयू दृश्य कला संकाय में लगने वाली छायाचित्र प्रदर्शनी में आपको देखने को मिलेगी। बनारस के अलावा वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश देती प्रदर्शनी पर्यटन के साथ ही वन्य जीवों को संरक्षित करने के प्रति जागरूक करेगी। अमर उजाला की ओर से बीएचयू दृश्य कला संकाय के सहयोग से दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जा रही है। तीन और चार दिसंबर को काशी की विरासत से जुड़ी आकर्षक कलाकृतियां भी देखने को मिलेंगी। घाटों के सौंदर्य, सुबह-ए-बनारस, काशी की गलियों के साथ ही वन्य जीवों पर आधारित तस्वीरें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

संकाय की वीथिका में प्रदर्शनी का उद्घाटन तीन दिसंबर को किया जाएगा। डीन प्रो. हीरालाल प्रजापति और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उत्तमा दीक्षित प्रदर्शनी का संयोजन कर रही हैं। इसमें बनारस के वरिष्ठ फोटोग्राफर, बीएचयू और काशी विद्यापीठ के छात्रों के साथ ही कुछ युवा कलाकार भी शामिल होंगे। प्रदर्शनी के जरिये बनारस की कला, संस्कृति, धरोहर, गंगा, घाट, बाबा विश्वनाथ और परंपराओं को दर्शाया जाएगा। विनय रावल, मनीष खत्री और शशिकांत नाग इसमें सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed