{"_id":"658c0f44da61a3ff6007e49e","slug":"banaras-station-catering-operator-complained-to-grp-after-receiving-death-threats-in-varanasi-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: रेलवे ठेकेदार को SMS कर गोली मारने की दी धमकी, बनारस स्टेशन पर वर्चस्व की बात आ रही है सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: रेलवे ठेकेदार को SMS कर गोली मारने की दी धमकी, बनारस स्टेशन पर वर्चस्व की बात आ रही है सामने
Wed, 27 Dec 2023 05:19 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 27 Dec 2023 05:19 PM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि वह 19 दिसंबर को बनारस स्टेशन से शिवगंगा से परिवार के साथ किसी जरूरी काम से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान मैसेज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ठेकेदार को मोबाइल पर एसएमएस कर गोली मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ठेकेदार ने हफ्ते भर बाद जीआरपी कैंट में बुधवार को तहरीर दी। धमकी भरे एमएसएस के मोबाइल नंबर को जीआरपी ट्रेस करा रही है। पीड़ित ठेकेदार का पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन पर कैटरिंग का काम है।
विज्ञापन
भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज रानीपुर निवासी वीरेंद्र यादव का बनारस स्टेशन पर कैटरिंग और खानपान का स्टाल है। वीरेंद्र के अनुसार 19 दिसंबर को पत्नी आरती और पूर्व पार्षद वरुण सिंह के साथ शिवगंगा एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रहा था। रात 10.20 पर मोबाइल पर अनजान नंबर से एसएमएस आया। उसमें लिखा था कि तुझे कल 8
विज्ञापन
बजे गोली लगेगी। एसएमएस आने वाले नंबर पर कॉल करने पर बार-बार काट दिया जा रहा था।
23 दिसंबर को नई दिल्ली से बनारस पहुंचने पर जीआरपी चौकी बनारस स्टेशन और जीआरपी कैंट थाना में शिकायत की। कैंट जीआरपी के कार्यवाहक इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नंबर को सर्विलांस के जरिए ट्रेस कराया जा रहा है।
विज्ञापन
स्टेशन पर वर्चस्व की बात आ रही है सामने
कैंट जीआरपी के अनुसार धमकी मामले की जांच कराई जा रही है। ठेकेदार के नंबर का भी सीडीआर खंगाला जा रहा है। उधर, स्टेशन के कुछ कर्मियों की मानें तो बनारस स्टेशन पर खानपान के टेंडर को लेकर वर्चस्व चल रहा है। वीरेंद्र यादव का बनारस स्टेशन पर बड़ा काम है। वहीं, दूसरे गुट के कुछ लोग हावी होने की जुगत में हैं। वहीं, पूर्व पार्षद वरुण सिंह का बनारस स्टेशन के प्रथम प्रवेश द्वार पर कोच रेस्टोरेंट है।