फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras Literature Festival audience captivated by Piyush Mishra performance in hotel taj Varanasi

बनारस लिट फेस्ट: दर्शकों ने शेक्सपियर के साथ बुंदेलों-हरबोलो का सुना फ्यूजन, पीयूष मिश्रा ने मोह लिया मन

Mon, 02 Feb 2026 03:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 02 Feb 2026 03:54 PM IST
सार

Varanasi News: बनारस लिट फेस्ट में दर्शकों ने शेक्सपियर के साथ बुंदेलों-हरबोलो का फ्यूजन सुना। बनारस लिट फेस्ट की आखिरी शाम की  शुरुआत दूरदर्शन दौर के संगीत से हुई।

विज्ञापन
Banaras Literature Festival audience captivated by Piyush Mishra performance in hotel taj Varanasi
बनारस लिट फेस्ट में पीयूष मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस लिट फेस्ट की आखिरी शाम और पीयूष मिश्रा के साज ने शरीर और मन दोनों को एक साथ झुमाया। शेक्सपियर की लाइनों के साथ बुंदेले-हरबोलो के फ्यूजन ने दर्शकों को अलग महसूस कराया। उनकी आवाज कानों में पड़ते ही हर कोई कल्पनाओं कहानियों में डूब गया। शुरुआत दूरदर्शन दौर के संगीत से हुई। हारमोनियम लेकर मंच पर खड़े हुए और थोड़ा नजारा चटपट बातें, यही कहानी आते जाते गाया तो लगा कि भावनाओं में डूबकर अपने दर्द को कह रहे हों। संगीतमय कहानी की तरह से हेमलेट की लाइनें पढ़ते जा रहे थे। वहीं हाथों की अंगुलियों में हरकत बनी रही।

विज्ञापन


मौशिकी के गानों पर दर्शकों की मौत चरम पर
पीयूष मिश्रा विलियम शेक्सपियर के लिखे हेमलेट को सुनाते हुए डेनमार्क के हालातों, बुंदेलों हर बोलों मुंह हमने सुनी कहानी, एक नगरी में रहते थे भई ऐसा राजा रानी के बोलों को गाने लगे। अपने संघर्ष के दिनों में रचा गीत वो सुहाने दिन, आशिकाने दिन, मौशिकी में डूबे हुए वो पुराने दिन गाया तो दर्शक की मौज और भी चरम पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


समापन आरंभ है प्रचंड गाने से किया तो हर कोई वीर रस की धुन में खोकर नृत्य करने के लिए मजबूर हो गया। पीयूष मिश्रा ने कहा कि इस प्रस्तुति तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि फ्लाइट लेट होने के कारण वह देर से पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed