{"_id":"5d7e93608ebc3e0144720d4d","slug":"banaras-dance-championship-varanasi-news-vns4839949177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड गीतों पर युवाओं ने दिखाया डांस का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड गीतों पर युवाओं ने दिखाया डांस का हुनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गीत-नृत्य की मनोरम प्रस्तुतियों पर युवा मन थिरका तो माहौल में उत्साह भर गया। मौका था रविवार को रथयात्रा स्थित कुबेर कॉम्पलेक्स में हुए बनारस डांस चैंपियनशिप का। इसमें एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर दर्शकों और जजों को दीवाना बना दिया। फर्स्ट इंप्रेशन डांस, एक्टिंग एंड म्यूजिक इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित डांस प्रतियोगिता में रविवार को जूनियर और सीनियर वर्ग का सेमीफाइनल और फाइनल हुआ। जिसमें ऑडिशन राउंड में चयनित यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली सहित अन्य जगहों से आए कलाकारों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे... से शुरू हुआ सफर काला चश्मा जचदा है... से गुजरते हुए भरतनाट्यम और शिव तांडव की प्रस्तुतियों पर आकर समाप्त हुआ। पुराने और नए बॉलीवुड फिल्मी गीतों पर किसी ने इंडियन स्टाइल, तो किसी ने हिप हॉप, ब्रेक डांस, लॉकिंग, पॉपिंग की प्रस्तुती से सभी को अपना कायल बना दिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि स्टार प्लस के डांस प्लस में आए पॉपिंग बॉय ऋषभ शर्मा व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव सुधीर सिंह ने किया। संयोजन फर्स्ट इंप्रेशन डांस के आनंद कुमार ने किया।
ये रहे विजेता
- जूनियर कैटेगरी में विनर मुगलसराय के रंजीत केशरी को चुना गया, वहीं समस्तीपुर की श्रावणी सुगंधा रनरअप रहीं।
- सीनियर कै टेगरी सोलो व डूएट में विनर वाराणसी के अमेजिंग ब्वाय्ज रहे। वहीं रनरअप गाजीपुर के सुजीत को चुना गया।
- ग्रुप डांस कैटेगरी में वाराणसी क ा रिदम क्रू विनर, रनरअप प्रयागराज का टीवीसी गैंग रहा।