{"_id":"3297ad0e008a0a117bf78f8cde0c8748","slug":"banaras-appeared-in-court-mla-ajay-rai-remand-increased-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस कोर्ट में पेश हुए विधायक अजय राय, रिमांड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस कोर्ट में पेश हुए विधायक अजय राय, रिमांड बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 20 Oct 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोदौलिया बवाल मामले में आरोपी और रासुका में निरुद्ध कांग्रेस विधायक अजय राय को सोमवार की सुबह फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से लाकर यहां एसीजेएम (षष्टम) की कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
कोर्ट ने विधायक और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद उनकी रिमांड अवधि 14 दिन और बढ़ा दी। इसके बाद उन्हेें वापस फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया। इस मामले में विधायक की अगली पेशी 31 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विधायक अजय राय को सोमवार को दिन में 11 बजे के लगभग भारी सुरक्षा के बीच एसीजेएम (षष्टम) अंकुर शर्मा की अदालत में गोदौलिया बवाल के मामले में पेश किया गया।
विज्ञापन
विधायक के अधिवक्ताओं ने कहा कि वे बेकसूर हैं और पुलिस ने गलत तरीके से उनकोे मुलजिम बनाया है। इसलिए उनका रिमांड निरस्त कर फतेहगढ़ के बजाय उन्हें वाराणसी जेल में रखा जाए। अभियोजन अधिकारी वीपी पाठक ने कहा कि आरोपी विधायक की सत्र अदालत से जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है, ऐसे में रिमांड निरस्त किए जाने का कोई औचित्य ही नहीं है।
बनारस जेल में रखने के मुद्दे पर कहा कि प्रशासनिक निर्णय के आधार पर कानून व्यवस्था के मद्देनजर अजय राय को फतेहगढ़ भेजा गया है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विधायक को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया और अगली पेशी की तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की।