घर बैठे अपग्रेड कराएं सिम: बनारस में सात दिनों में 2972 लोगों ने BSNL में किया पोर्ट, नया सिम भी ले रहे लोग
पूर्वांचल के छह जिलों में सात दिन में 7978 उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल में पोर्ट कराया। जिसमें वाराणसी में सबसे ज्यादा 2972 लोगों ने पोर्ट कराया। टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज के दाम बढ़ाने के बाद उपभोक्ताओं का बीएसएनएल की ओर झुकाव बढ़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज 20 से 25 फीसदी महंगा होने पर उपभोक्ताओं का झुकाव भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर बढ़ा है। सस्ता रिचार्ज और फोर जी नेटवर्क का जाल बिछने से टेलीकॉम कंपनियों के उपभोक्ताओं ने अपना नंबर बीएसएनएल में पोर्ट करा लिया है। साथ ही नया सिम कार्ड भी खरीदना शुरू कर दिया है।
सात दिन में ही बनारस समेत छह जिलों में 7,976 उपभोक्ताओं ने अपना नंबर बीएसएनएल में पोर्ट कराया है। इनमें वाराणसी के सबसे ज्यादा 2972 उपभोक्ता हैं। जौनपुर में 1337, गाजीपुर में 1214, मऊ में 626, बलिया में 694, आजमगढ़ में 523 और मिर्जापुर में 612 नंबर पोर्ट हुए हैं।
पीआरओ अनीष कुमार सिंह ने बताया कि चंदौली, सोनभद्र और भदोही में फोर जी नेटवर्क शुरू हो चुका है। वहीं, बीएसएनएल का फोर जी सिम लेने के लिए आधार, फोटो और अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं है। बायोमीट्रिक तरीके से नया सिम ले सकते हैं।
ऐसे करें अपग्रेड
यह भी जानें
- 3 लाख से अधिक प्रीपेड उपभोक्ता हैं शहर में
- 8000 से अधिक पोस्टपेड उपभोक्ता हैं शहर में
- रोज 250 नंबर हो रहे हैं बीएसएनएल में पोर्ट
- 15000 से अधिक है लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड उपभोक्ता
- 5 लाख उपभोक्ता हैं चंदौली, भदोही और वाराणसी में प्रीपेड के
क्या बोले अधिकारी
जहां निजी कंपनियां दाम बढ़ा रही हैं, वहीं बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को सस्ती और अच्छी सेवा देने में लगा है। लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड, प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए कई ऑफर हैं। तेजी से लोग बीएसएनएन से जुड़ रहे हैं। -अनिल कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक, बीएसएनएल, सिगरा