प्रतिबंध दरकिनार: बनारस में बेखौफ चल रहा ‘हुक्का बार’, पुलिस पर लग रहे गंभीर आरोप
वाराणसी के लंका और भेलूपुर के अलावा चितईपुर थाना अंतर्गत हैदराबाद गेट के पास हुक्का बार का संचालन हो रहा है। लंका के सामनेघाट चौराहे पर अभी हाल में खुले एक कैफे में हुक्का बार चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के विभिन्न इलाकों में प्रतिबंध के बावजूद हुक्का बार का संचालन हो रहा है। इसकी आड़ में गांजा, शराब और बियर तक पिलाई जाती है। यहां युवतियों से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं के साथ मारपीट भी होती है। मंगलवार को शिवपुर में अवैध हुक्का बार के संचालक की हत्या ने इस अवैध धंधे की पुष्टि कर दी। स्थानीय लोगों का कहना था कि जानकारी होने के बावजूद शिवपुर थाने की चांदमारी पुलिस चौकी आंखें मूंदे रही।
शहर के लंका और भेलूपुर के अलावा चितईपुर थाना अंतर्गत हैदराबाद गेट के पास हुक्का बार का संचालन हो रहा है। लंका के सामनेघाट चौराहे पर अभी हाल में खुले एक कैफे में हुक्का बार चल रहा है। भेलूपुर के अस्सी और गुरुधाम चौराहे के पास दो तीन साल से हुक्का बार चल रहा है।
महमूरगंज रोड मार्ग पर तीन हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। इसमें एक तो कामर्शियल बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहा है। सिगरा, शिवपुर, पांडेयपुर और अर्दली बाजार में इस तरह के हुक्का पार्लर की भरमार है। भेलूपुर थाना अंतर्गत गुरुधाम चौराहे स्थित एक कॉम्प्लेक्स के टॉप पर हुक्का बार कम रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है। यहां नए ग्राहकों के मोबाइल लाने पर भी प्रतिबंध है। यहां 400-500 रुपये प्रति दो क्वाइल फ्लेवर लगाया जाता है।
अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय व अपराध) सुभाष चंद्र दुबे ने कहा कि हुक्का बार के संचालन पर पूरी तरह से रोक है, यदि कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है। वहीं जिस इलाके में हुक्का बार संचालन होते हुए मिला उस इलाके के थानेदार, चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। काशी और वरुणा जोन के थानेदारों को निर्देशित गया है कि हुक्का बार का संचालन करने वालों पर कार्रवाई करें।
केस-एक
मई माह में सिगरा थाना के महमूरगंज स्थित एक अपार्टमेंट के बगल में हुक्का बार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। मौके से सात युवक और पांच युवतियां पकड़ी गईं थी। हालांकि पुलिस ने संचालक पर कोरोना महामारी अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई और जुर्माना वसूल छोड़ दिया था।
केस-दो
जून माह में ही सिगरा पुलिस ने एक बार फिर महमूरगंज स्थित कैफे में छापा मारा था, हालांकि इसमें कोई पकड़ा नहीं गया था। मगर, अंदर स्मैल हुक्का वाली ही थी। इसमें कैफे संचालक पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
पांच रुपये का क्वाइल, 500 की कमाई
हुक्का बार में छापा, पकड़े गए 14 किशोर
चेतगंज पुलिस ने बुधवार रात तेलियाबाग-लोहामंडी मार्ग स्थित एक मकान में छापा मार हुक्का बार का भंडाफोड़ किया। हुक्का बार में अंदर धुएं का छल्ला उड़ाते हुए 14 किशोरों को पकड़ा गया। इसमें कुछ लड़कियां भी थीं, जिन्हें घर भेज दिया गया।
अवैध तरीके से संचालित हुक्का बार की सूचना मिलने के बाद चेतगंज थाने पर सफेदपोशों और अन्य कई लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सभी लड़कों ने बताया कि बर्थडे पार्टी के लिए यहां पहुंचे थे। वहीं हुक्का बार संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
असलहों की खरीद फरोख्त में शामिल रहता था अजय
शिवपुर थाना के मीरापुर बसही स्थित नवलपुर में अवैध हुक्का बार संचालक अजय गुप्ता की हत्या की वजहों को पुलिस तलाश रही है। इसके साथ ही पुलिस ने मंगलवार देर रात में आरोपी युवती को भी हिरासत में ले लिया। आरोपी उमेश पटेल और युवती ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि असलहों को देखने में गोली चल गई। हालांकि तीसरे आरोपी मोहित की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की स्थिति साफ हो सकेगी।
पुलिस के अनुसार असलहों की खरीद फरोख्त में अजय शामिल रहता था। कैंट एसीपी रत्नेश्वर सिंह के अनुसार हिरासत में लिए गए युवक व युवती से पूछताछ की जा रही है। उधर, बुधवार शाम में पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे अजय के शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची शिवपुर, कैंट थाने की फोर्स ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।