बलिया: कटान से बचाने के लिए गंगा की धारा मोड़ने का शुरू होगा का काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के गंगा किनारे स्थित गांवों को बाढ़ व कटान से बचाने के लिए नदी की धारा को मोड़ने के काम शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए मशीनें जिले में पहुंचने लगी हैं। बृहस्पतिवार को नाव से कई मशीनों को जिले के रामगढ़ व गंगापुर इलाके में पहुंचाया गया।
अमर उजाला से विशेष बातचीत में बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दुबेछपरा-गोपालपुर रिंग बंधे के गंगा में विलीन होने के दूसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दयाछपरा पहुंचे थे। उन्होंने गंगा की धारा मोड़ने की घोषणा मंच से ही की थी।
विधायक ने बताया कि बृहस्पतिवार को आई मशीनें उसी घोषणा की अगली कड़ी है। ड्रेजिंग कार्य शुक्त्रस्वार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए कार्यस्थल पर डीजल से चलने वाली नाव, मशीनों से लगायत अन्य संसाधन कार्यस्थल पर पहुंचने शुरू हो गए हैं।
गंगापूजन के बाद नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। ड्रेजिंग के लिये एक मशीन प्रभावित क्षेत्र के चौबेछपरा गंगा घाट पर तथा प्रयोग में आने वाले मोटे पाईप आदि गंगापुर घाट पर पहुंच चुके हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शुक्त्रस्वार सुबह तक छह और मशीनें कार्य स्थल पर पहुंच जाएंगी।
उम्मीद लगायी जा रही है कि इस विधि से बचाव कार्य के बाद कटान स्थलों पर नदी की धारा का दबाव काफी कम हो जाएगा और कटान पर अंकुश लग जाएगा। इसके बाद फिर किसी गांव पर कटान का खतरा हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा।
ज्ञात हो कि बीते वर्ष नदी ने कटान के रूप में सदर तहसील के बनिया व सुनार टोला व बैरिया तहसील के केहरपुर, गोपालपुर, दूबेछपरा, उदयीछपरा, गंगापार के नौरंगा में भारी तबाही मची थी। इसमें दो तटबंधों के अधिकांश भाग के साथ ही सैकड़ों मकान नदी में समाहित हो गए थे।
आपदा के वक्त निरीक्षण को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नदी की धारा मोड़ने की बात करते हुए नयी विधि से बचाव कार्य कराने पर बल दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभाग की विभिन्न परियोजनाओं पर शासन ने एक अरब से अधिक धन स्वीकृत किया है।