बलियाः फर्जी तरीके से ई-टिकट बनाने वाला गिरफ्तार, एक लाख से अधिक के रेल टिकट बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल दिल्ली अरुण कुमार, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर राजाराम व मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी ऋषि पांडेय के निर्देशन में त्यौहारों के मद्देनजर रेलवे ई-टिकट की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा।
इसी क्रम में नगर के मालगोदाम रोड स्थित दिव्य दर्शन फोटो स्टेट एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर शनिवार को देरशाम प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ अमित कुमार राय के नेतृत्व में छापेमारी की गई। टीम ने दुकान से एक लाख 30 हजार 705 रुपये के ई रेलवे टिकट को जब्त किया।
इसके साथ ही मौके से दुकान संचालक प्रिंस वर्मा निवासी नया चौक जापलिनगंज बलिया को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने दुकान से ई-टिकट बनाने में प्रयोग होने वाले दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, दो वाईफाई डिवाइस, सात बैंक पासबुक, एक मोबाइल को कब्जे में ले लिया।
आईआरसीटीसी की आड़ में बनाए जा रहे थे टिकट
आरपीएफ प्रभारी के अनुसार सभी रेलवे ई-टिकट आईआरसीटीसी द्वारा जारी आईडी की आड़ में बनाए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान आईआरसीटीसी के दिल्ली एंटी फ्रॉड सेल से मेल व फोन के माध्यम से मदद ली गई। बताया जाता है कि यह धंधा जिले के कई हिस्से में चल रहा है जो आरपीएफ के रडार पर हैं।
इनके द्वारा प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेलवे तत्काल टिकट को टाइम से कुछ सेकेंड पहले ही कंफर्म टिकट निकाल लिया जा रहा है। इसके बाद मोटे रकम पर बेचने का धंधा किया जा रहा है। इसके चलते आम आदमी को त्योहारों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।