{"_id":"68a58383a1ccc7e88c003502","slug":"ballia-odop-product-sattu-will-be-sold-for-first-time-in-kashi-post-office-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: काशी के डाकघरों में पहली बार बिकेगा बलिया का सत्तू, एक पैकेट के लिए देने होंगे इतने रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: काशी के डाकघरों में पहली बार बिकेगा बलिया का सत्तू, एक पैकेट के लिए देने होंगे इतने रुपये
Wed, 20 Aug 2025 01:42 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:42 PM IST
सार
कर्नल विनोद ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन और ओडीओपी को ध्यान में रखते हुए सत्तू की बिक्री के लिए वाराणसी परिक्षेत्र के 100 डाकघरों में ये सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
सत्तू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर में मंगलवार को बलिया के सत्तू की बिक्री की शुरुआत हुई। बनारस डाक परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार ने इसका शुभारंभ किया। बनारस में सत्तू की विक्रय सुविधा पहली बार शुरू हुई। अब कोई भी डाकघरों में जाकर 75 रुपये में आधा किलो सत्तू के पैकेट ले सकता है।
विज्ञापन
कर्नल विनोद ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन और ओडीओपी को ध्यान में रखते हुए सत्तू की बिक्री के लिए वाराणसी परिक्षेत्र के 100 डाकघरों में ये सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बनारस के साथ चंदौली, मुगलसराय, जौनपुर, बलिया, नौगढ़ और गाजीपुर जिलों के डाकघरों में सत्तू की बिक्री की व्यवस्था की गई है। मौके पर सहायक निदेशक परमानंद, निधि उद्योग के सौरभ, पल्लवी, अधीक्षक सुरेश, हेमंत आदि रहे।
विज्ञापन