{"_id":"5ee382498ebc3e430d5624d4","slug":"ballia-nephew-s-killer-s-uncle-s-body-found-in-a-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया : भतीजे के हत्यारोपी चाचा का शव कुंए में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया : भतीजे के हत्यारोपी चाचा का शव कुंए में मिला
Fri, 12 Jun 2020 07:03 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बलिया
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 12 Jun 2020 07:03 PM IST
सार
- भाई-भाभी को अधमरा करने के बाद बीते नौ जून को हो गया था फरार
- परसिया गांव के दक्षिण हेमानाथ बाबा के स्थान के पास कुंए में कूद गया था
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालने की व्यवस्था करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के नई बस्ती हांसनगर में भाई-भाभी को चाकू के वार से अधमरा व 16 माह के भतीजे की हत्या के आरोपी चाचा का शव वारदात के तीसरे दिन पास के ही गांव के एक कुंए से बरामद हुआ। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपनों पर जानलेवा हमले के बाद समाज व पुलिस के डर से उसने कुंए में छलांग दी होगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को कुंए से उठ रही बदबू के कारण जब लोग कुंए के पास पहुंचे तो अंदर शव देख शोर मचाया। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर हल्दी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। बाद में उसकी शिनाख्त हांसनगर निवासी श्याम बिहारी साहनी के रूप में हुई। शव की शिनाख्त उसकी पत्नी उमरावती देवी व पुत्र अभिषेक साहनी तथा साथी मुन्ना साहनी ने की।
विज्ञापन
मालूम हो कि हल्दी थाना क्षेत्र के नई बस्ती हांसनगर निवासी श्याम बिहारी साहनी ने नौ जून को अपने बड़े भाई रासबिहारी साहनी, भाभी प्रभावती देवी व भतीजे अभय ऊर्फ ओम को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 16 माह के भतीजे की मौत हो गई थी। मामले में रासबिहारी साहनी की तहरीर पर श्याम बिहारी के विरुद्ध हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष ने शव को कुंए से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन