फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia Mother-daughter murder case: police revel woman both sons killed

मां-बेटी हत्याकांड: पुलिस के खुलासे से हड़कंप, महिला के दोनों बेटे ही निकले हत्यारे, आरोपियों ने कुबूला गुनाह

Sun, 29 Nov 2020 05:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 29 Nov 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Ballia Mother-daughter murder case: police revel woman both sons killed
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले भीमपुरा क्षेत्र के अहिरौली गांव में गुरुवार की रात में हुई मां-बेटी की नृशंस हत्या ऑनर किलिंग थी। हत्या महिला के ही दो पुत्रों ने की थी। वारदात के 48 घंटे के अंदर ही पुलिस व एसओजी की टीम ने रविवार को दोनों भाईयों को क्षेत्र के पूरा चट्टी से गिरफ्तार कर लिया। उनसे हत्या में प्रयुक्त गाड़ी व दो कुल्हाड़ी भी बरामद हुई हैं।

विज्ञापन

अहिरौली गांव में 26 नवंबर की रात को मां सुरजावती देवी व बेटी रानी के सिर पर वार करके हत्या कर दी गई थी। मृतका के पुत्र जयराम कुमार पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद ने पुरानी रंजिश को लेकर मां व बहन की हत्या की आशंका जताते हुए सत्यनारायण पुत्र स्व. हरिकरन निवासी अहिरौली थाना भीमपुरा व तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जांच में पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने भीमपुरा पुलिस के साथ सर्विलांस टीम/एसओजी बलिया को लगाया था।
विज्ञापन



एसपी देवेंद्रनाथ ने रविवार को वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि मां-बेटी की हत्या दो पुत्रों जयराम कुमार व छोटे लाल ने ही कुल्हाड़ी से वार कर की थी। जांच में नामजद किए गए व्यक्तियों की संलिप्तता नहीं पाई गई। दोनों अभियुक्तों को रविवार को दिन में 12.30 बजे पुरा चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने मां व बहन के कृत्यों से ऊब कर घटना करने का कारण स्वीकार किया। पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त बोलेरो व दो आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद की हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भीमपुरा शिवमिलन, उप निरीक्षक एसओजी संजय सरोज, श्याम सुन्दर सिंह यादव, परमेश यादव, अनुप सिंह, अतुल सिंह, राकेश यादव, अनिल पटेल, रोहित यादव, विजय राय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed