{"_id":"609e34508ebc3e729b558722","slug":"bahubali-mla-mukhtar-ansari-man-murdered-in-gangwar-between-prisoners-in-chitrakoot-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खास शख्स की चित्रकूट जेल में हत्या, कैदियों के बीच हुई गैंगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खास शख्स की चित्रकूट जेल में हत्या, कैदियों के बीच हुई गैंगवार
Fri, 14 May 2021 01:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 14 May 2021 01:56 PM IST
सार
फर्जी कागजात के आधार पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने और उसका नवीनीकरण कराने के आरोप में बीते साल मेराज, उसके भाई, भांजे और अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मेराज के खिलाफ 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
भाई मेराज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटरस्टेट गैंग आईएस 233 (गैंग लीडर-मुन्ना बजरंगी) के सूचीबद्ध सदस्य और इंटरस्टेट गैंग आईएस-191 के सरगना मऊ जिले के सदर विधायक मुख्तार अंसारी को तगड़ा झटका लगा है। मुख्तार के खासमखास मेराज अहमद उर्फ भाई मेराज चित्रकूट जेल में कैदियों के बीच हुए गैंगवार में मारा गया। मेराज के साथ ही बैरक में रहने वाले मुकीम काला की भी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
ईद के दिन मेराज की हत्या से मुख्तार खेमे में गमी छा गई है। सुबह जानकारी मिलते ही मेराज के परिजन वाराणसी से चित्रकूट को रवाना हो गए हैं। बीते 20 मार्च को जिला प्रशासन के आदेश पर मेराज भाई को चौकाघाट जिला जेल से चित्रकूट जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की थी मेराज की 50 लाख की संपत्ति
फर्जी कागजात के आधार पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने और उसका नवीनीकरण कराने के आरोप में बीते साल मेराज, उसके भाई, भांजे और अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मेराज के खिलाफ 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी मेराज अहमद उर्फ भाई मेराज की 50 लाख रुपये मूल्य से ज्यादा की संपत्ति पिछले साल पुलिस ने जब्त की थी। मूल रूप से गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना अंतर्गत महेन का निवासी और वाराणसी में पहड़िया क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले मेराज ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई शस्त्र लाइसेंस बनवाए गए थे।