फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baggage of Amritsar Express buried under overloading of capacity

क्षमता से अधिक सामान लादने पर दबी अमृतसर एक्सप्रेस की बोगी

Sun, 23 Feb 2020 01:17 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 23 Feb 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Baggage of Amritsar Express buried under overloading of capacity
बोगी दबने के बाद सामान उतारते रेलवे कर्मी - फोटो : अमर उजाला।

हावड़ा से अमृतसर जा रही अप अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के एसएलआर कोच (ब्रेकवैन) में लीज कंपनी ने क्षमता से दो गुना माल लोड कर दिया। जिससे ट्रेन की एसएलआर बोगी नीचे की ओर दब गई। इसका खुलासा उस समय हुआ जब ट्रेन हावड़ा से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई और वहां पहले से लगे इंजन को हटाकर दूसरा इंजन लगाया जाना लगा।

विज्ञापन


तब पता चला कि अधिक माल लादने के कारण बोगी नीचे दब गई जिससे कपलिंग का सेंटर ऊपर नीचे हो गया है और उसे जोड़ने में दिक्कत आ रही है। बाद में करीब चार टन माल बोगी से उतारा गया तब जाकर बोगी से इंजन को जोड़ा सका। इसके करीब दो घंटे बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन

 

अप अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन सुबह पौने आठ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर आई। यहां इलेक्ट्रिक इंजन को हटाकर डीजल इंजन जोड़ा गया लेकिन इंजन और कोच की कपलिंग जुड़ नहीं पाई। इस पर ट्रेन को आगे पीछे कर भी कपलिंग जोड़ने की कोशिश हुई लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तकनीकी टीम ने इसकी सूचना डिप्टी एसएस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि लगेज वैन में क्षमता से दो गुना माल भरा हुआ है। वैन की क्षमता चार टन है लेकिन उसमें हावड़ा से अमृतसर के लिए आठ टन माल लोड था। पार्सल यान को लीज पर दिया गया है और लीज कंपनी ने क्षमता से अधिक माल लोड किया है। लगभग दस बजे डिप्टी एसएस के मेमो पर स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक अशोक कुमार गुप्ता, पार्सल बीआईसी एनएन शुक्ला, आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और 4230 किलो वजनी 142 पैकेट माल उतारा। इसके बाद कपलिंग जोड़ा गया तो वह जुट गया।


इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना करने के लिए अनुमति दी गई। इस पर साढ़े दस बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस पूरी कार्रवाई में ट्रेन दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह और मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि लीज कंपनी को इस लापरवाही से अवगत कराने के साथ ही हिदायत दी गई है। अधिक माल लोड करने पर कंपनी से जुर्माना वसूला जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed