फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bad districts get warning in order of books

किताबों के ऑर्डर में फिसड्डी जिलों को मिली चेतावनी

Thu, 23 Jun 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bad districts get warning in order of books
जिले के परिषदीय विद्यालयों में नया सत्र शुरू हुए ढाई महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन बच्चों को अब तक किताबें नहीं मिल पाईं हैं। हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग के परियोजना निदेशक की ओर से किताबों की खरीद के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस पर कुछ जिलों में काम शुरू हो गया है, लेकिन कुछ जिले अभी भी इस काम में फिसड्डी हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के ऐसे 56 जिलों को चेतावनी जारी की गई है। शासन की ओर से इन जिलों को कार्रवाई करने और 15 दिन में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल प्रकाशकों के लिए किताबों की आपूर्ति की अंतिम तारीख सिंतबर की शुरुआत तक निर्धारित है। अधिकारियों की मानें तो किताबें आने के साथ जिलों में आपूर्ति जल्द शुरू हो जाएगी, फिर जैसे-जैसे किताबें आएगी आपूर्ति होती रहेगी। लेकिन जिलों से ऑर्डर देने में ही देरी हो रही है, ऐसे में बच्चों को यह पुस्तकें और देर से मिलेंगी।
विज्ञापन

इन जिलों ने ही दिए ऑर्डर
16 जून से सत्र शुरू होने के बाद अभी तक 19 जिलों ने ही प्रकाशकों को ऑर्डर दिए हैं। इनमें बुलंदशहर, गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, भदोही, सोनभद्र, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलिया, झांसी, अमेठी, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किताबों के लिए क्रयादेश जारी होने के बाद किताबों के प्रकाशन के लिए टेंडर प्रक्रिया एक दो दिन में शुरू कर दी जाएगी। किताबों के सत्यापन के बाद बच्चों को किताबें मुहैया होंगी।
- राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed