{"_id":"e082915d946ddc4b84382bc6ac2c399a","slug":"back-home-not-stop-at-any-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘घर वापसी किसी कीमत पर नहीं रुकेगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘घर वापसी किसी कीमत पर नहीं रुकेगी’
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भगवा ब्रिगेड के फायर ब्रांड नेता व भाजपा के गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन में अपने चिरपरिचित अंदाज में गरजे। उन्होंने न सिर्फ काशी और अयोध्या मंदिर का मुद्दा उठाया बल्कि यह भी कहा कि घर वापसी किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
भारत माता मंदिर परिसर में आयोजित विहिप के इस सम्मेलन में काशी को वेद भूमि बनाने और गोहत्या के लिए कड़े कानून बनाने का संकल्प प्रस्ताव भी पारित हुआ।
सांसद ने कहा कि यह हिंदू जागरण की सदी है। पूरी दुनिया में हिंदुत्व का परचम लहराएगा। जातियों में बंटे हिंदू समाज को अब एक होना होगा। हम हिंदुस्तान में हैं इसलिए हिंदुत्व की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर वापसी को धर्मांतरण कहना सही नहीं। यह तो परावर्तन की लहर है जो पूरे देश में चल रही है।
विज्ञापन
शासन के दबाव में घर वापसी की मुहिम नहीं रुकेगी। भगवा आतंकवाद का दुष्प्रचार करके सनातन धर्म को समाप्त करने की साजिश हो रही है। आज नहीं तो कल अयोध्या में राम का भव्य मंदिर जरूर बनेगा। कहा कि ओबामा कहते हैं कि भारत में नस्लीय हमले हो रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि सबसे अधिक नस्लीय हमले अमेरिका में हो रहे हैं। ओबामा खुद इसके शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंघल ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए शिक्षा पद्धति में बदलाव जरूरी है। हिंदुत्व की ताकत प्रेम और अहिंसा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राम मंदिर आंदोलन की देन है।
इस मौके पर काशी सुमेरु पीठ के नरेंद्रानंद सरस्वती, रविदास मंदिर के महंत संत भारत भूषण, संत उमेश दास, संत श्रवण दास, संत बालक दास, सतुआ बाबा संतोष दास, संत रामशरण दास, विहिप के विभाग मंत्री राज कपूर, सह मंत्री आनंद सिंह, डा. राज सिंह, आरके चौधरी, सरदार सतनाम सिंह, विधायक सुशील सिंह, दयाशंकर मिश्र, नागेंद्र रघुवंशी, डा. अशोक सिंह, नीलरतन पटेल सहित भाजपा, विहिप, बजरंग दल एवं हिंदु युवा वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।