फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bachha choor

बच्चा चोर समझ कर पीटा

Wed, 04 Nov 2020 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
bachha choor
मिर्जामुराद। रूपापुर गांव में सोमवार की रात अपने बेटे को लेकर जा रहे शराब के नशे में धुत पिता को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने जमकर पीटाई की। इसके बाद मिर्जामुराद पुलिस को सौंप दिया। प्रकरण जानने के बाद पुलिस ने परिजनों के साथ बच्चे और उसके पिता को घर भेज दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के अहिरौला का रहने वाला युवक अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटे के साथ विंध्याचल दर्शन करने गया था। वापसी में मिर्जापुर में वह शराब पी लिया था। उसकी पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो वह उससे कहासुनी कर नशे में धुत होकर अपने बेटे को लेकर मिर्जापुर से ऑटो में बैठकर भाग निकला। पत्नी परेशान होकर इसकी शिकायत विंध्याचल पुलिस से की। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई। युवक अपने बेटे को लेकर रात करीब आठ बजे मिर्जामुराद थाना के रूपापुर में लड़खड़ाते हुए जा रहा था। इसी बीच ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ कर पकड़ कर पिटाई कर दी और सूचना पुलिस को दी। उधर, युवक की पत्नी अपने बच्चे को खोजते हुए मिर्जामुराद थाने पहुंची। इस संबंध में मिर्जामुराद थाना प्रभारी सुनील दत दूबे ने बताया कि युवक नशे में धुत होकर अपनी पत्नी से झगड़ा कर बच्चे को लेकर विंध्याचल धाम से रूपापुर चला आया था। ग्रामीण उसको बच्चा चोर समझ कर मारपीट दिए। पुलिस की सूचना पर पहुंची पत्नी और परिजन बच्चे और उसके पिता को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed