उपलब्धि: यात्री सुविधाओं में देश के शीर्ष 10 एयरपोर्ट में वाराणसी शामिल, यूपी में टॉप पर
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रत्येक छह माह के दौरान ग्राहक संतुष्टि सूचकांक जारी किया जाता है। जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर तक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान वाले एयरपोर्ट के लिए यह सर्वे अलग-अलग होता है और दोनों की ही अलग सूची जारी की जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट यात्री सुविधाओं के मामले में एक बार फिर देश के शीर्ष 10 एयरपोर्ट में शामिल हुआ है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर उनके द्वारा दिए गए फीडबैक के आधार पर घरेलू उड़ान वाले एयरपोर्ट की सूची में वाराणसी को आठवीं रैंक मिली है। इसके पहले भी यहीं स्थान मिला था।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रत्येक छह माह पर ग्राहक संतुष्टि सूचकांक जारी किया जाता है। जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान वाले एयरपोर्ट के लिए यह सर्वे अलग-अलग होता है और दोनों की ही अलग सूची जारी की जाती है। पिछले वर्ष घरेलू उड़ान की सेवा देने वाले देश के 68 एयरपोर्ट में यात्रियों का फीडबैक लिया गया।
ऐसे होता है आकलन
इस दौरान एयरपोर्ट पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा गया। इस फीडबैक में 30 से ज्यादा पैरामीटर शामिल किए गए। इसमें एयरपोर्ट में पार्किंग सुविधा, बैगेज कोर्ट, ट्रालियों की उपलब्धता, चेक इन पंक्ति में प्रतीक्षा समय, चेक इन स्टाफ की दक्षता, सुरक्षा स्टाफ का नम्र और सहायक होना, सुरक्षा जांच के दौरान प्रतीक्षा समय, उड़ान संबंधी जानकारी स्क्रीन, टर्मिनल में चलने की दूरी, रेस्तरा एवं खान-पान सुविधाएं, शॉपिंग सुविधाएं, इंटरनेट एक्सेस-वाईफाई की सुविधा, शौचालय आदि की के बारे में यात्रियों का फीडबैक लिया जाता है।
पिछले दो वित्तीय वर्ष में कहां कितने यात्रियों का हुआ आवागमन
- लखनऊ 3303960 2441037
- वाराणसी 1708220 1466718
- गोरखपुर 602820 500744
- प्रयागराज 441006 346861
- कानपुर 175268 63131
- बरेली 103667 1641
- आगरा 72831 2174
- हिंडन 27794 12772