फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 3rd Somwar Baba vishwanath will be consecrated with the water of three oceans and 12 rivers.

सावन की तीसरा सोमवार: बाबा विश्वनाथ का तीन सागर और 12 नदियों के जल से होगा अभिषेक, निकलेगी यात्रा

Sun, 31 Jul 2022 02:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 02:42 PM IST
सार

विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ ने सावन के तीसरे सोमवार को बाबा का विधि-विधान से जलाभिषेक करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।  

विज्ञापन
Sawan 3rd Somwar Baba vishwanath will be consecrated with the water of three oceans and 12 rivers.
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के तीसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक बेहद खास होगा। लंबे अंतराल के बाद देश की 12 पवित्र नदियों और तीन सागर के जल से अभिषेक किया जाएगा। विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ ने सावन के तीसरे सोमवार को बाबा का विधि-विधान से जलाभिषेक करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


संघ के महामंत्री कमल तिवारी ने बताया विश्व कल्याण की कामना से सावन के तीसरे सोमवार एक अगस्त को सुबह आठ बजे विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ द्वारा जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। परंपरागत रूप से दशाश्वमेध चितरंजन पार्क पर सपरिवार जल पात्र लेकर व्यापारी एकत्र होंगे।
विज्ञापन


वहां से सिंहद्वार (डेढ़सीपुल) से साक्षी-विनायक होते हुए गेट नंबर एक से विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जाएंगे। फिर मां अन्नपूर्णा का दर्शन करके ढुंढिराज से होकर वापस साक्षी-विनायक के दर्शन करने के बाद जलाभिषेक का समापन होगा। कोरोना संक्रमण काल के बाद जलाभिषेक को लेकर व्यापारियों में उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख शिवभक्तों ने लगाई बाबा दरबार में हाजिरी

श्री काशी विश्वनाथ का धाम शनिवार को कांवरियों के बोल-बम से गूंज उठा। शयन आरती तक मंदिर में दो लाख शिवभक्तों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में सावन के तीसरे सोमवार की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से तीसरे सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए इंतजाम किया जा रहा है।

शनिवार को मंगला आरती के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन का सिलसिला आरंभ हुआ। दोपहर की भोग आरती तक दर्शन पूजन के लिए कतार लगी रही। भोग आरती के बाद भीड़ में थोड़ी कमी आई लेकिन दो बजे के बाद दबाव फिर से बढ़ने लगा। शाम तक लंबी कतार रही और सप्तर्षि आरती तक अनवरत दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा। मंदिर प्रशासन के अनुसार शयन आरती तक दो लाख शिवभक्तों ने दर्शन पूजन किया। 

सावन के तीसरे सोमवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू

सावन के तीसरे सोमवार को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार की रात आठ बजे से शहर में डायवर्जन लागू किया। यह डायवर्जन मंगलवार की सुबह आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर रात से ही नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया। किसी भी प्रकार के वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने पुलिसकर्मियों को डायवर्जन का पालन कराने, श्रद्धालुओं को पार्किंग संबंधी व्यवस्था आदि का निर्देश दिया है।

एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार मैदागिन, गोदौलिया, सोनारपुरा चौराहा, गुरुबाग, रामापुरा, बेनिया तिराहा, रवींद्रपुरी स्थित ब्राडवे होटल तिराहा, सोनारपुरा, गोदौलिया और भेलूपुर चौराहा से रामापुरा चौराहा तक नो व्हीकल जोन रहेगा। सिर्फ पैदल ही लोग आवाजाही कर सकेंगे। उधर, प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर कछवा रोड, राजातालाब, मोहनसराय, रोहनिया, मड़ौली तिराहा, मंडुवाडीह चौराहा, महमूरगंज फ्लाई ओवर से आकाशवाणी तिराहा, रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा तक एक लेन सिर्फ कांवरियों के लिए रिजर्व रहेगा। साथ ही कांवरियों के वाहन भी लक्सा के आगे नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed