फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Vishwanath will be seated for first time in Maha Kumbh after construction of corridor

Mahakumbh 2025: कॉरिडोर बनने के बाद महाकुंभ में पहली बार विराजेंगे बाबा विश्वनाथ, साधु-संत व भक्त करेंगे दर्शन

Sat, 04 Jan 2025 07:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 04 Jan 2025 07:47 PM IST
सार

Mahakumbh 2025: कॉरिडोर बनने के बाद महाकुंभ में पहली बार बाबा विश्वनाथ विराजेंगे। टेंट सिटी में विराजमान श्री काशी विश्वनाथ की प्रतिकृति का दर्शन देशभर से आने वाले साधु-संत और श्रद्धालु करेंगे। 

विज्ञापन
Baba Vishwanath will be seated for first time in Maha Kumbh after construction of corridor
Maha Kumbh 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद पहली बार त्रिवेणी के संगम पर काशीपुराधिपति के दर्शन होंगे। प्रयागराज में बसने वाली टेंट सिटी में श्री काशी विश्वनाथ की प्रतिकृति विराजमान कराई जाएगी। टेंट सिटी में देशभर से आने वाले साधु-संत और श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे। दर्शन-पूजन के साथ ही रुद्राभिषेक की भी सुविधा श्रद्धालुओं को मिलेगी। 

विज्ञापन


मंदिर न्यास ने भूमि आवंटन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ में आने वाले सनातनी बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर सकेंगे। बाबा का ज्योतिर्लिंग प्रतीक स्वरूप में स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन


श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की तरह ही संगम तट पर बाबा के दरबार में भी चार प्रहर की आरती के दर्शन होंगे। श्रद्धालु के लिए रुद्राभिषेक और अनुष्ठान के इंतजाम भी रहेंगे। प्रयाग के बाद श्रद्धालु और संत बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए बनारस आते हैं। सुगम दर्शन के काउंटर से श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार दर्शन, आरती और अनुष्ठान की बुकिंग पहले ही करा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि महाकुंभ में बाबा का दरबार सजेगा। भूमि आवंटन होने के बाद तैयारियां शुरू हो जाएंगी। धाम की तरह ही संगम के तट पर सजने वाले बाबा दरबार में श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे।

कुंभ मेला में करेंगे साधु-संतों व श्रद्धालुओं की सेवा

महाकुंभ में साधु-संतों व श्रद्धालुओं की सेवा के लिए संस्थाएं आगे आ रही हैं। लोकजन कल्याण एवं समाज सुधार कर्म फाउंडेशन ट्रस्ट भी उनकी सेवा करेगी। इनके साथ जिले के अलावा मिर्जापुर व चंदौली जिले के व्यापारी भी सहयोग करेंगे। प्रतिदिन उनकी सेवा करने के साथ प्रसाद वितरण करेंगे। 

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. एनके त्रिपाठी की अध्यक्षता में कंदवा में हुई बैठक में तय हुआ कि ट्रस्ट के सदस्यों के साथ व्यापारी कुंभ में सेवा व प्रसाद वितरण करेंगे। संगम तट पर गंगाजल की स्वच्छता के तहत सफाई व पर्यावरण संतुलन के प्रति श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाएगा। महाशिवरात्रि के स्नान तक टीम कुंभ में सेवा देगी। बैठक में हरिहरानंद महाराज, आनंदपाल, मनीष मिश्रा, दिव्या त्रिपाठी, अनलि, पुष्पा, चंचल आदि रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed