{"_id":"5ede71113ad19930984aefff","slug":"baba-vishwanath-temple-opened-for-devotees-he-also-be-able-to-worship-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भक्तों के लिए खुला बाबा विश्वनाथ का दरबार, ऑनलाइन दर्शन-पूजन भी कर सकेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों के लिए खुला बाबा विश्वनाथ का दरबार, ऑनलाइन दर्शन-पूजन भी कर सकेंगे श्रद्धालु
Mon, 08 Jun 2020 10:40 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:40 PM IST
सार
- देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए बाबा विश्वनाथ मंदिर में ऑनलाइन दर्शन-पूजन सेवा की शुरुआत सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को की।
- मंगलवार से श्रद्धालु बाबा के दरबार में दर्शन पूजन कर सकेंगे। सोमवार की शाम को 7:13 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।
- श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए प्रवेश मार्ग से ही सीएम ने भी मंदिर परिसर में प्रवेश किया। ताड़केश्वर महादेव मंदिर परिसर में ऑनलाइन पूजा का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
amarujala
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा विश्वनाथ का दरबार मंगलवार से भक्तों के लिए खुल जाएगा। बाबा विश्वनाथ मंदिर के साथ ही ऑनलाइन दर्शन भी देंगे। देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए बाबा विश्वनाथ मंदिर में ऑनलाइन दर्शन-पूजन सेवा की शुरुआत सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को की। वहीं सीएम ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भी हरी झंडी दे दी है।
सोमवार को मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद सीएम ने मंदिर को आम श्रद्धालुओं को खोलने का निर्देश दिया है। मंगलवार से श्रद्धालु बाबा के दरबार में दर्शन पूजन कर सकेंगे। सोमवार की शाम को 7:13 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर की ओर से आम श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए बनाई गई व्यवस्था का जायजा लिया।
श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए प्रवेश मार्ग से ही सीएम ने भी मंदिर परिसर में प्रवेश किया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में गर्भ गृह के बाहर से ही बाबा का झांकी दर्शन कर उन्हें प्रणाम किया तथा ताड़केश्वर महादेव मंदिर परिसर में ऑनलाइन पूजा का उद्घाटन भी किया। मंदिर की ओर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों पर उन्होंने संतुष्टि जताई।
विज्ञापन
दो महीने से ज्यादा समय से बाबा के दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए यह खुशी की खबर है। इसके बाद सीएम ने काशी विश्वनाथ धाम के कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने धाम के कार्यों की प्रगति के बारे में मानचित्र के माध्यम से जानकारी दी। 20 मिनट का समय मंदिर में बिताने के बाद सीएम मंडलीय अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
सीएम ने श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय के कोविड-19 टू नेट लैब का उद्घाटन किया। इसके पूर्व सीएम आजमगढ़ के दौरे के बाद शाम को 5:30 बजे वाराणसी पहुंचे। जनप्रतिनिधियों केसाथ बैठक करने के बाद वह शहर में निरीक्षण के लिए निकले। इस दौरान राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, एडीजी बृजलाल, आई विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एससपी प्रभाकर चौधरी मौजूद रहे।

काशी विश्वनाथ मंदिर में घर बैठें 1499 में करें रुद्राभिषेक
सीएम ने काशी विश्वनाथ धाम के कार्यों का जायजा लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से शुरू हुई ई विश्वनाथ सेवा की बुकिंग श्रद्धालु 10 जून से करा सकेंगे। इसके लिए काशी विश्वनाथ मंदिर की वेबसाइट और काशी विश्वनाथ टेंपल ट्रस्ट के एप पर बुकिंग हो सकती है। मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने बताया कि फिलहाल रुद्राभिषेक की सेवा शुरू की गई है। इसके लिए श्रद्धालुओं को 1499 रुपये का शुल्क देना होगा।
इसमें पांच शास्त्री टैबलेट के माध्यम से यजमान का वर्चुअल रुद्राभिषेक कराएंगे। श्रद्धालु रुद्राभिषेक की पूरी प्रक्रिया को घर बैठकर देख सकेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुजारी श्रद्धालुओं का संकल्प, पूजन और अभिषेक कराएंगे। 10 जून से देश और दुनिया में कहीं से भी ऑनलाइन रुद्राभिषेक की बुकिंग की जा सकेगी। जल्द ही बाकी सुविधाएं भी ऑनलाइन शुरू हो जाएंगी।
खासकर यह सेवा एनआरआई भक्तों और जो विश्वनाथ मंदिर में नहीं आ सकते हैं उनकी सुविधा के लिए तैयार की गई है। बता दें कि सोमवार को सीएम ने ताड़केश्वर महादेव मंदिर में ऑनलाइन दर्शन पूजन सेवा ई विश्वनाथ का उद्घाटन किया। इस दौरान हुई वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से वह न्यूयार्क जुड़े पहले ऑनलाइन भक्त से भी रूबरू हुए। उन्होंने भक्त के अनुभव को साझा भी किया।