फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Vishwanath rested after 45 hours on Mahashivratri

45 घंटे के बाद बाबा ने किया विश्राम, 65 हजार भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन

Sun, 23 Feb 2020 06:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 Feb 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Baba Vishwanath rested after 45 hours on Mahashivratri
बाबा आरती की फाइल फोटो

महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। भक्तों के प्रेम में बाबा विश्वनाथ ने लगातार 45 घंटे तक दर्शन दिए। शनिवार की देर रात तक 65 हजार भक्तों ने बाबा का दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया।

विज्ञापन


शुक्रवार के मुकाबले दर्शनार्थियों की भीड़ कम होने से मंदिर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। सुबह से दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला जारी रहा जो देर रात तक चला।
विज्ञापन


शनिवार को रात में शयन आरती के बाद बाबा विश्वनाथ ने विश्राम किया। 45 घंटे तक लगातार दर्शन देने के बाद बाबा विश्वनाथ की शयन आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। सुबह शुरू हुआ दर्शन तो चौक और गोदौलिया तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में प्रवेश करके बाबा का पूजन, अर्चन और जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने झांकी दर्शन की व्यवस्था को लागू किया था। वहीं दूसरी तरफ शहर के प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed