फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Vishwanath Prasad will now be able to call from home from e-money order service

महाशिवरात्रि 2021: घर बैठे मंगा सकेंगे बाबा विश्वनाथ का प्रसाद, डाक विभाग करेगा स्पीड पोस्ट

Wed, 10 Mar 2021 06:06 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 10 Mar 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Baba Vishwanath Prasad will now be able to call from home from e-money order service
शुभारंभ करते पोस्टमास्टर जनरल - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर्व पर काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद अब आप घर बैठे मंगा सकेंगे। सावन की तरह ही महाशिवरात्रि पर भी डाक विभाग की ओर से स्पीड पोस्ट के माध्यम से आपके घर के पते पर प्रसाद भेजा जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए 251 रुपये का ई-मनी आर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल के नाम भेजना होगा। डिब्बा बंद प्रसाद टेंपर प्रूफ इनवेलप में होगा। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। इसके अलावा इसे मात्र 201 में वाराणसी सिटी डाकघर के काउंटर से भी प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन



महाशिवरात्रि पर हर साल काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन, पूजन के लिए आते हैं। जो लोग दर्शन के लिए यहां नहीं आ पाएंगे, उन्हें भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। डाक विभाग की ओर से सभी को उनके पते पर बाबा का प्रसाद भेजने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुए एक समझौते के तहत नए स्वरूप में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद स्पीड पोस्ट सेवा द्वारा लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत अपने नजदीकी डाकघर से केवल 251 रुपये का ई-मनीआर्डर भेजना होगा।
 

प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी पूर्वी मंडल सुमीत कुमार गाट ने बताया कि, डाक विभाग ने इस बात के भी प्रबंध किए हैं कि, श्रद्धालुओं को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एसएमएस के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए भक्तों को ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।

प्रसाद में शामिल होंगी ये वस्तुएं

  • श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की छवि
  • महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा।
  • 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बाबा को चढ़ा बेलपत्र।
  • माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का।
  • मेवा, भस्म, चंदन, रक्षा सूत्र एवं मिश्री का पैकेट आदि ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed