फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Vishwanath big breakup offerings

बाबा विश्वनाथ के चढ़ावे में बड़ा गोलमाल

Fri, 14 Aug 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 14 Aug 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
Baba Vishwanath big breakup offerings
काशी विश्वनाथ मंदिर में चढ़ावे की रकम में बड़े पैमाने पर गोलमाल सामने आ रहा है। गर्भगृह में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच के बाद कई चेहरों के बेनकाब होने के संकेत मिले हैं। इसके लिए मुख्य कार्यपालक समिति की ओर से गठित मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता वाली समिति ने चढ़ावा की हेराफेरी करते चार और पुजारियों की फुटेज पकड़ी है। इसकी रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है। चर्चा है कि यह चोरी लंबे समय से की जा रही थी। इस तरह से अब तक कितनी रकम पुजारियों ने उड़ाई, फिलहाल इसका कोई हिसाब नहीं है लेकिन अब शिकंजा कसने से गर्भगृह से लेकर काउंटर तक तैनात पुजारियों, लिपिकों के होश उड़ गए हैं।
विज्ञापन


बाबा के गर्भगृह में लगे सीसीटीवी कैमरे से सात फुटेज फिर ऐसे पाए गए हैं, जिनमें पुजारियों को चढ़ावा की रकम हुंडी में न रखकर पैर के पास छिपाते और ले जाते देखा गया है। इसमें कुछ फुटेज गर्भगृह के बाहर लगे कैमरों से मिले हैं। अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय सुशील कुमार गौड़ के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने ऐसे सभी सात फुटेज के आधार पर संबंधित पुजारियों की रिपोर्ट तैयार कर ली है।
विज्ञापन


हाल में ही फुटेज के आधार पर एक पुजारी का निलंबन किए जाने के बाद अब जांच टीम पर दबाव डाला जा रहा है कि गर्भगृह और काउंटर पर लगे कैमरों के पुराने फुटेज भी निकालकर जांच कराई जाए ,ताकि बाबा के चढ़ावा की रकम में हुए गोलमाल में शामिल अन्य पुजारियों को भी चिह्नित किया जा सके। इसकी जानकारी मंडलायुक्त को भी दी जा चुकी है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजय कुमार अवस्थी ने स्वीकार किया कि सात और फुटेज पाए गए हैं। इसमें गर्भगृह के ही चार और पुजारी हैं, जबकि तीन फुटेज निलंबित पुजारी गणपति झा के ही बताए जा रहे हैं। जांच समिति की रिपोर्ट आते ही परीक्षण कराकर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed