{"_id":"5c38f429bdec22739c3fcc3b","slug":"baba-ramdev-yoga-class-in-purvanchal-university-on-yuva-diwas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय युवा दिवस : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बाबा रामदेव आज सिखाएंगे योग का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय युवा दिवस : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बाबा रामदेव आज सिखाएंगे योग का पाठ
Sat, 12 Jan 2019 12:17 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: shashikant misra
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
योगगुरू रामदेव
- फोटो : amar ujala
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम के बगल मैदान पर 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। योगगुरू बाबा रामदेव योग की क्लास लगाएंगे। दो लाख लोगों को योग के लिए आमंत्रित किया गया है। बाबा रामदेव के आगमन को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
योग गुरू बाबा रामदेव 12 जनवरी को सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर विवि के अतिथि गृह (कुलपति आवास) से चलकर 11 बजे एकलव्य स्टेडियम पहुचेंगे। युवाओं को योगाभ्यास कराएंगे। कार्यक्रम खत्म के बाद 3.30 बजे वह लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
इससे पहले राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में योग ऋषि बाब रामदेव अपने 300 कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। सुरक्षा को देखते हुए कई थानों की फोर्स विवि परिसर में तैनात की गई है। कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह से सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह के मौके पर योग ऋषि स्वामी रामदेव के कार्यक्रम स्थल व मंच को फूलों से मंच को सजाया गया है। मंच को सजाने के लिए लखनऊ और कोलकाता से फूलों को मंगाए गए हैं। इसमें पीला गजरा, लहरीया गजरा, औरेंज स्टीक, गुलाब के गजरे लगाए गए है। मंच को पप्पू माली और जगरनाथ माली को सजाने की जिम्मेदारी सौपी गई है।

Trending Videos
पांच स्थानों पर वाहनों की होगी पार्किंग
पूर्वांचल विवि में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में आने वाले वाहनों से जाम न लगे इसे देखते हुए पांच स्थानों को पार्किंग स्थल बनाया गया है। पूर्वांचल विवि के पुलिस चौकी मैदान, जनता जनार्दन इंटर कॉलेज जासोपुर, राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर, सूर्यबली महाविद्यालय देवकली, भकुरा के मैदान पर वाहन पार्क किए जाएंगे।