{"_id":"625fdcee153c523c104a5585","slug":"baba-ramdev-varanasi-visit-on-24th-april-will-teach-yoga-and-pranayama-tricks-to-people-of-banaras","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 को आएंगे बाबा रामदेव: वाराणसी की जनता को सिखाएंगे योग और प्राणायाम के गुर, बरजीगांव में लगेगा निशुल्क शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 को आएंगे बाबा रामदेव: वाराणसी की जनता को सिखाएंगे योग और प्राणायाम के गुर, बरजीगांव में लगेगा निशुल्क शिविर
Wed, 20 Apr 2022 03:44 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 20 Apr 2022 03:44 PM IST
सार
योग गुरु बाबा रामदेव 23 अप्रैल को वाराणसी आएंगे। 24 अप्रैल को पिंडरा तहसील के बरजीगांव के बनारस पब्लिक स्कूल में जनता को योग और प्राणायाम के गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन
बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी की जनता बाबा रामदेव से योग और प्राणायाम के गुर सीखेगी। योग गुरु बाबा रामदेव का योग शिविर 24 अप्रैल को पिंडरा तहसील के बरजीगांव के बनारस पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा।
विज्ञापन
एक दिवसीय निशुल्क योग शिविर की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाबा रामदेव योग शिविर में आम जनता को योग की बारीकियां और प्राणायाम के बारे में प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
बाबा रामदेव के साथ सेवानिवृत्त आईएएस एनपी सिंह भी मौजूद रहेंगे। बनारस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एके शुक्ला ने बताया कि बाबा रामदेव 23 अप्रैल को बनारस पहुंचेंगे। 24 अप्रैल की सुबह विद्यालय के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर सुबह पांच से साढ़े नौ बजे तक चलेगा। एक दिवसीय योग शिविर पूरी तरह से निशुल्क है। इस शिविर में कोई भी प्रतिभाग कर सकता है। शिविर में बाबा रामदेव योग और प्राणायाम का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
विज्ञापन