फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   baba jaggi vasudev

काशी की ऊर्जा और आध्यात्म को जीवन में उतारें

Tue, 24 Sep 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
baba jaggi vasudev
वाराणसी। आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव सत्संग के लिए काशी क्रम के सिलसिले में लगातार दूसरी बार काशी पहुंचे हैं। उनके साथ आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से उनके एक हजार के करीब अनुयायी भी आए हैं। इसमें फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत और जूही चावला भी हैं। बाढ़ की वजह से अनुयायियों के लिए गंगा आरती होटल में ही की गई। वहीं टीम के सदस्यों ने बाबा दरबार और सारनाथ सहित कई स्थलों पर दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

सोमवार को नदेसर स्थित होटल में गुरु जग्गी वासुदेव ने सत्संग के दौरान काशी के महत्व के बारे में अनुयायियों को बताया। उन्होंने कहा कि सात्विक ऊर्जा, ज्ञान और अध्यात्म की शक्ति से भरपूर इस नगरी में आकर बहुत ही ऊर्जावान महसूस करता हूं। इस ज्ञान, ऊर्जा और प्रकाश को जीवन में उतारने का आह्वान किया। योगा सत्र के दौरान आदियोगी भगवान शिव की नगरी में शिष्यों ने आधुनिकता और प्राचीनता का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। प्रांगण में आस्थावानों ने ईश्वर को स्मरण कर नाचते गाते हुए आपस में खुशियां साझा की।
विज्ञापन

ईशा सेक्रेड फ ाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे योग और ध्यान पर आधारित विभिन्न पाठ्यक्रमों इनर इंजीनियरिंग यूथ एंड ट्रूथ आदि विषयों पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक सत्संग के बाद सद्गुरु शहर के शिवदासपुर इलाके में रहने वाली कुछ नगर वधुओं से मुलाकात करने गए। इसके उपरांत उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में बाबा की सप्तर्षि आरती में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने विश्वनाथ धाम का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निहारी सुबह ए बनारस की छटा
गंगा किनारे होटल में ठहरे जग्गी वासुदेव सुबह ए बनारस की छटा देखकर अभिभूत हो उठे। घाट किनारे मंदिरों में बज रही घंटियों की ध्वनि और भगवान भाष्कर की लालिमा व सदानीरा का मनोहारी स्वरूप वह एकटक निहारते रहे। इस दौरान प्रात: काल होटल के प्रांगण में ही प्रार्थना सभा आयोजित की, जिसमें अपने अनुयायियों के साथ नृत्य करके उन्होंने प्रार्थना की। उन्होंने होटल के बरामदे में बैठकर गंगा के वृहद स्वरूप का दर्शन किया। रविवार को वाराणसी पहुंचे सद्गुरुरविवार की शाम मोटर बोट से मणिकर्णिका घाट गये। वह कुछ देर रुक कर जलती हुई चिताओं को गौर से निहारा।
जूही और कंगना भी पहुंची बनारस
बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला और कंगना रानौत भी सत्संग में हिस्सा लेने के लिए काशी पहुंची। जूही ने सोमवार की सुबह संकठा गली स्थित मां संकठा का दर्शन पूजन किया। इसके साथ ही शीतला गली स्थित शीतला मंदिर में भी शीश नवाया। जूही चावला ने संकठा मंदिर में थोड़ी देर बैठकर ध्यान किया। मंदिर के पुजारी गोविंद ने बताया कि जूही चावला यहां कई लोगों के साथ आई थीं और वो मंदिर में कुछ देर तक बैठी रहीं। बता दें कि ईशा फाउंडेशन के अध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव के सत्संग में भाग लेने जूही वाराणसी आई हैं।

बढ़ी मैट की खरीद
गुरु जग्गी वासुदेव के कार्यक्रम में उनके विदेशी शिष्यों की संख्या ज्यादा है। योग के लिए लोगों ने बनारस से योगा मैट भी खरीदा। स्पोर्ट्स की दुकान के मालिक रमेश कालिया ने बताया कि जग्गी वासुदेव के काशी क्रम में शामिल होने आए काफ ी संख्या में विदेशी योगा मैट खरीदने आ रहे हैं। आयोजन के दौरान इसकी बिक्री भी बढ़ गई है। सत्संग में भाग लेने के लिए 50 से ज्यादा देशों के अनुयायी काशी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed