फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Gaurishankar decorated in Vishwanath Dham arrangements made second Monday in sawan

Sawan 2024: विश्वनाथ धाम में बाबा के गौरीशंकर स्वरूप का होगा श्रृंगार, दूसरे सोमवार को ऐसी होगी व्यवस्था

Sun, 28 Jul 2024 06:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 06:33 PM IST
सार

Varanasi News: सावन के दूसरे सोमवार को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस बार मंदिर में प्रवेश को लेकर नए नियम अपनाए जाएंगे। दूसरी तरफ, सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शिवभक्तों की सुविधाओं में कोई भी कमी न होने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
Baba Gaurishankar decorated in Vishwanath Dham arrangements made second Monday in sawan
सावन का दूसरा सोमवार। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के गौरी शंकर स्वरूप का श्रृंगार होगा। महादेव के भक्त बाबा के शंकर पार्वती स्वरूप का दर्शन पाएंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण मास के हर सोमवार को विशेश्वर के अलग-अलग स्वरूप का श्रृंगार किया जा रहा है।

विज्ञापन


श्रावण मास का कल दूसरा सोमवार है। इस वर्ष सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। बाबा हर सोमवार को अलग-अलग स्वरूपों में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। बाबा के भक्त श्री विश्वेश्वर के चौखट तक सरलता और सुगमता से पहुंच कर जलाभिषेक कर सकें, इसके लिए योगी सरकार लगातार व्यवस्थाओं में बढ़ोतरी और सुधार करती जा रही है।
विज्ञापन


इसके तहत सावन के दूसरे सोमवार से दर्शनार्थियों को भीड़ से बचाने के लिए एक लाइन लगाई जाएगी और धाम की क्षमता के अनुसार ही बैरिकेडिंग कर भक्तों को धाम में प्रवेश दिए जाने की व्यवस्था बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावण के प्रथम सोमवार का भी हुआ था श्रृंगार
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भी बाबा विश्वनाथ के स्वरूप का श्रृंगार हुआ था। शिव भक्त सावन के दूसरे सोमवार को बाबा के विशेष स्वरूप शंकर पार्वती के रूप में दर्शन पाएंगे।

श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि श्रावण मास के दूसरे सोमवार को देवाधिदेव महादेव के गौरी शंकर (शंकर पार्वती) स्वरूप का श्रृंगार होगा। श्री विश्वेश्वर के भक्त बाबा के इस विशेष स्वरूप का दर्शन कर पाएंगे।

सीएम के निर्देश पर आस्था व सुरक्षा का विशेष ध्यान
सावन के दूसरे सोमवार को सभी प्रवेश मार्गों से कतार व्यवस्था को एकीकृत करते हुए सिंगल लाइन की व्यवस्था रखी गई है, जिससे दर्शनार्थियों को लाइन व्यवस्था में भीड़ का सामना न करना पड़े। प्रत्येक 50 मीटर पर लाइन व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए बैरियर लगाया गया है।

धाम में लगे बैरिकेडिंग की क्षमता के अनुसार ही दर्शनार्थियों को छोड़ा जाएगा। सावन के पहले सोमवार की भांति दूसरे सोमवार को भी नंदूफारिया, सिल्को गली, ढुंढिराज गणेश, ललिता घाट, सरस्वती फाटक प्रवेश मार्ग से श्रद्धालु बाबा के चौखट तक पहुंच पाएंगे। सीएम योगी पहले सोमवार को बाबा के दर्शन करने पहुंचे थे। सीएम ने सभी अधिकारियों को आस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी विशेष जोर देने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed