फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   baaraties bondage in ghazipur and groom went without bride

घर आई बरात को दुल्हन ने बैरंग लौटाया, बरातियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, ये है पूरा मामला

Thu, 16 May 2019 03:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 May 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
baaraties  bondage in ghazipur and groom went without bride
गांव में बैठे बाराती - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर सदर कोतवाली इलाके से शादी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां शादी के दौरान दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। वहीं लड़की के परिजनों और गावं वालों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दुल्हन पक्ष का आरोप है कि जिस लड़के को शादी तय करते वक्त दिखाया गया था, उस लड़के को बदल दिया था। लड़की वालों ने बताया कि जब वह लड़की को देखने आए थे, तो लड़का बिल्कुल ठीक था और अब जो लड़का शादी में लेकर आए हैं वह विकलांग है। आरोप है कि लड़के को वह बदलकर लेकर लाए हैं।
विज्ञापन


दुल्हन के पक्ष वाले लोग इसे देखकर भड़क गए और शादी से इनकार कर दिया। पूरी रात चली पंचायत के बाद शादी की तैयारी में खर्च हुए 60 हजार देने के बाद दूल्हा समेत बरातियों को ग्रामीणों ने रिहा किया। इस दौरान लड़के वालों को बिना दुल्हन लिए वापस लौटना पड़ गया। बरात गाजीपुर के नगसर थाना इलाके के नूरपुर गांव से आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed