{"_id":"5f00b0708ebc3ea17817309b","slug":"b-pharma-student-tested-corona-positive-one-more-postive-in-chandauli-also","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही में बी.फॉर्मा का छात्र निकला कोरोना पॉजिटिव, चंदौली में भी एक और महिला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में बी.फॉर्मा का छात्र निकला कोरोना पॉजिटिव, चंदौली में भी एक और महिला संक्रमित
Sat, 04 Jul 2020 10:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही/चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही/चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शनिवार को बीफॉर्मा के एक छात्र की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मिर्जापुर में हुई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक जिले में 152 संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
शनिवार को डीघ क्षेत्र के कटरा बाजार निवासी एक बी.फार्मा छात्र की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अंगुली में फ्रेक्चर का ऑपरेशन कराने के लिए युवक मिर्जापुर के एक निजी अस्पताल गया था।
विज्ञापन
ऑपरेशन से पूर्व ट्रू-नॉट मशीन से उसकी जांच की गई तो वह संक्रमित मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसका डिटेल लिया जा रहा है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि ट्रूनैट मशीन से छात्र के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
चंदौली में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
चंदौली जिले में शनिवार को एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। इसकी पुष्टी डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। महिला नियामताबाद ब्लाक के चौरहट जलीलपुर की रहने वाली है। इसके अतिरिक्त शनिवार को कुल 12 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये हैं। अब जिले में कोविड के कुल 176 केस है जिनमें एक्टीव केस की संख्या 73 है व 100 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा कुल मृतकों की संख्या तीन है।