फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   b.ed entrance exam: 26 thousand will give exam at 52 centre in varanasi

बीएड प्रवेश परीक्षा: वाराणसी के 52 केंद्रों पर 26 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Tue, 25 Apr 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 25 Apr 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
b.ed entrance exam: 26 thousand will give exam at 52 centre in varanasi
लखनऊ विवि को मिली है परीक्षा की जिम्मेदारी, विद्यापीठ नोडल सेंटर - फोटो : demo pic
राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2017 इस बार तीन मई को होगी। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से कराई जा रही इस परीक्षा के लिए वाराणसी में कुल 52 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 26 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


केंद्राध्यक्षों की तैनाती के बाद स्थानीय स्तर पर एक मई को जिला, पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में काशी विद्यापीठ में तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। 
शासन ने इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय को प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी दी है।

विश्वविद्यालय की ओर से बनारस समेत 19 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नोडल सेंटर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन


यहां विश्वविद्यालय परिसर समेत कुल 52 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों, केंद्राध्यक्षों की सूची फाइनल होने के बाद अब कक्ष निरीक्षकों की सूची भी लगभग फाइनल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारी और कुलसचिव ओमप्रकाश ने बताया कि 28 अप्रैल को लखनऊ विश्वविद्यालय में तैयारी बैठक में जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार विश्वविद्यालय में केंद्राध्यक्षों के साथ परीक्षा से जुड़े लोगों की बैठक शाम चार बजे होगी।


03 की परीक्षा अब 13 को होगी
काशी विद्यापीठ की ओर से कराई जा रही वार्षिक परीक्षाओं में तीन मई की परीक्षा टाल दी गई है। परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में तीन मई की सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही 13 मई को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed