फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh SP changed the number of police officers

आजमगढ़ में एसपी ने बदले कई थानेदार, मातहतों में मचा हड़कंप

Wed, 07 Jun 2017 05:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 07 Jun 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh SP changed the number of police officers
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक

कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी अजय कुमार साहनी ने मंगलवार की रात कई थानाध्यक्षों को कार्यक्षेत्र में अचानक उलट फेर कर दिया। वहीं अपराध पर नियंत्रण न कर पाने वालों को महत्वहीन विभाग में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बदलाव के तहत पुलिस लाइन परिसर में तैनात निरीक्षक सुरेंद्र यादव को निजामाबाद थाने का प्रभारी बनाया गया। वहीं निजामाबाद के प्रभारी रामायण सिंह के फूलपुर कोतवाली का कोतवाल बनाया गया। प्रभारी निरीक्षक गंबीरपुर मंजय सिंह को हटाकर अहरौला तथा अहरौला एसओ रहे उपनिरीक्षक चंद्रभाष्कर द्विवेदी को मेंहनगर थाने का प्रभारी बनाया गया।

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाल रहे संजय वर्मा को गंभीरपुर थाने का चार्ज सौंपा। जबकि क्राइम ब्रांच में तैनात रविंद्र बहादुर सिंह को जीयनपुर कोतवाल बनाया गया है। कोतवाल देवगांव मुनीष चौहान को मेहनाजपुर थाने का प्रभारी बनाया गया। वहीं मेहनाजपुर पर तैनात रहे निरीक्षक श्रीधर पांडेय को क्राइम ब्रांच में तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिरीक्षक कुमुद शेखर सिंह को जहानागंज से देवगांव कोतवाली का प्रभार सौंपा गया। प्रभारी निरीक्षक सरायमीर ज्ञानेश्वर मिश्रा को हटाकर अतरौलिया थाने के उपनिरीक्षक रामनरेश यादव को सरायमीर भेजा गया। जबकि कप्तानगंज थाना प्रभारी रहे निरीक्षक आरके सिंह को क्राइम ब्रांच और इनके स्थान पर निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा को भेजा गया है।

उपनिरीक्षक रुपेश सिंह को कंधरापुर थाने से हटाकर जहानागंज थाने का प्रभारी बनाया गया। थाना प्रभारी मुबारकपुर निरीक्षक संतलाल को हटाकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट भेजा गया। जबकि पुलिस लाइन में तैनात दरोगा अनूप शुक्ला को मुबारकपुर थाने का प्रभारी बनाया गया।

एसओ रौनापार निहाल नंदन कुमार को हटाकर जनशिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया। जबकि मुबारकपुर थाने पर तैनात दरोगा नदीम अहमद फरीदी को रौनापार थानाध्यक्ष बनाया गया। दरोगा विवेक यादव को कप्तानगंज थाने से हटाकर महराजगंज एसओ बनाया गया है।


उपनिरीक्षक राकेश सिंह को अहरौला से हटाकर थानाध्यक्ष पवई बनाया गया। जबकि पवई थानाध्यक्ष रहे सुरेश चंद्र को एसओ बरदह बनाया। जहानागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक परमानंद मिश्रा को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। एसपी के अचानक किए गए इस बदलाव से मातहतों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed