{"_id":"5e8dcac68ebc3e6fc9417168","slug":"azamgarh-second-report-of-all-three-corona-positive-patients-came-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : तीनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों की दूसरी रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : तीनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों की दूसरी रिपोर्ट आई निगेटिव
Wed, 08 Apr 2020 06:29 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: विचित्र सिंह
Updated Wed, 08 Apr 2020 06:29 PM IST
सार
- आज भेजा जाएगा तीसरा सेंपल, निगेटिव आने पर होंगे कोरोना मुक्त
- मुबारकपुर के चक सिखठी गांव के मस्जिद से पकड़े गए थे तीनों लोग
विज्ञापन
Corona Virus
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले में कोरोना का संक्रमण फैलाने के मुख्य वाहक माने जा रहे तीनों कोरोना पॉजिटिव की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। बृहस्पतिवार को इनका तीसरा सेंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। तीसरा सैंपल ही निगेटिव आने पर तीनों पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त माने जाएंगे। वहीं, चौथे करोना पॉजिटिव मरीज का दूसरा सैंपल भी बृहस्पतिवार को जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली मरकज से लौटे लोगों की तलाशी के दौरान 30 मार्च को 24 लोग मुबारकपुर क्षेत्र से पकड़े गए थे। इसमें 17 लोग बाहरी जमाती थे। इसमें सात को राजकीय मेडिकल कालेज लाकर क्वारंटीन किया गया और सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया था। एक अप्रैल को इनकी रिपोर्ट आयी तो जिले में कोरोना को लेकर हड़कंप मच गया। चकसिखटी मस्जिद से पकड़े गये तीन बाहरी लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें एक आंध्र प्रदेश, एक तेलंगाना व एक गाजियाबाद का रहने वाला था।
विज्ञापन
तीनों को तत्काल राजकीय मेडिकल कालेज के आईसोलेशन वार्ड में रख कर इलाज शुरू किया गया। तीन दिन बाद तीनों की दूसरा सेंपल जांच के लिए भेजा गया। इसकी रिपोर्ट बुधवार को आ गई। तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जो जिले के लिए राहत की खबर है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि तीनों पॉजिटिव मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अभी हम इन्हें निगेटिव नहीं मान सकते है। गुरुवार को पुन: तीनों का सेंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। तीसरी रिपोर्ट भी जब निगेटिव आ जाएगी तभी हम इन्हें निगेटिव मान सकते है।
विज्ञापन