फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh News Farmer electrocuted while irrigating field dies in agony after receiving shock

Azamgarh News: खेत में सिंचाई कर रहे किसान को लगा करंट, तड़पकर मौत; घर नहीं लौटने पर परिजनों को हुआ था शक

Wed, 20 May 2026 12:32 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 20 May 2026 12:32 PM IST
सार

Azamgarh News: किसान की माैत की खबर लगते ही अतरौलिया थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि काफी देर तक वह नहीं आएं, तब हमें शक हुआ।

विज्ञापन
Azamgarh News Farmer electrocuted while irrigating field dies in agony after receiving shock
अनिल सिंह की फाइल फोटो और बिलखती पत्नी। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोहरपुर गांव में बुधवार सुबह खेत की सिंचाई करने गए एक किसान की विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोहरपुर गांव निवासी अनिल सिंह (45) बुधवार सुबह करीब छह बजे खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकले थे। परिवार के लोगों ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह खेत पर गए थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इस पर परिजनों को चिंता हुई और वे उनकी तलाश में खेत की ओर पहुंचे। वहां अनिल सिंह खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिले।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक सिंचाई के दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी मधु सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने बताया कि अनिल सिंह खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला विद्युत करंट से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed