फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh: Former block chief absconding with police custody, Mumbai police soldier in inheritance

आजमगढ़ः पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर फरार, मुंबई पुलिस के सिपाही हिरासत में

Tue, 11 Feb 2020 05:01 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 11 Feb 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Former block chief absconding with police custody, Mumbai police soldier in inheritance
आरोपित के घर पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला।

विज्ञापन

मुंबई जेल में नौकरी के नाम पर ठगी के आरोप में बंद मार्टीनगंज ब्लाक के पूर्व प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह सोमवार को वाराणसी पेशी पर आया था। पेशी पर आए मुंबई पुलिस के सिपाहियों को बरगला कर घर पर आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने पहुंच गया। यहां पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मनोज सिंह की फरारी की सूचना पर स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस के सिपाहियों, पूर्व प्रमुख के चालक को दीदारगंज थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


ठाकुर मनोज सिंह दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव का निवासी है। मार्टीनगंज ब्लाक के प्रमुख भी रह चुका है। मनोज सिंह पर 420 समेत कई मामले दर्ज हैं और एक मामला वाराणसी में भी दर्ज है। वाराणसी के शिवपुर निवासी संजय पांडेय ने कोर्ट के माध्यम से 2015 में ठाकुर मनोज सिंह पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह वर्तमान में मुंबई जेल में बंद था। संजय पांडेय के एसीजेएम कोर्ट नंबर छह में चल रहे मुकदमे में सोमवार को पेशी थी। साथ में मुंबई पुलिस के तीन सिपाही उसे लेकर सोमवार को वाराणसी आए थे। पेशी के बाद ठाकुर मनोज सिंह ने मुंबई पुलिस के सिपाहियों को बरगला लिया और घर पर आयोजित चाचा के पोते के तिलक में शामिल होने के लिए अपने गांव दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव पहुंच गया। वाराणसी से वह अपनी फारच्युनर कार से आया था। घर के बाहर सिपाहियों को बैठाकर वह घर में चला गए और फिर पीछे के दरवाजे से फरार हो गया।


रात भर मुंबई पुलिस के सिपाही घर के बाहर ही उसका इंतजार करते रहे। सुबह होने पर मनोज सिंह के फरार होने की बात सामने आ गई। इसके बाद दीदारगंज पुलिस को सूचना दी गई। एसपी के निर्देश पर दीदारगंज पुलिस ने मुंबई पुलिस के तीनों सिपाहियों के साथ ही पूर्व प्रमुख के चालक को अपनी कस्टडी में ले लिया। वहीं, ठाकुर मनोज सिंह के आवास पर फोर्स की तैनाती कर उसकी तलाश में टीम लगा दी गई है।

फरार हुए पूर्व प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं मुंबई से उसे लेकर पेशी पर वाराणसी आने वाले सिपाहियों पर भी कार्रवाई होगी। पैसों की लालच में वे वाराणसी से आजमगढ़ पूर्व प्रमुख को लेकर आ गये। नियमतः ऐसा होना नहीं चाहिए। इन सिपाहियों के निलंबन की मुंबई पुलिस से संस्तुति की जायेगी।
त्रिवेणी सिंह, एसपी आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed