Azamgarh Corona Update: जिले में कोरोना से एक और मौत, मऊ से इलाज कराने आ रहे थे परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हुई है। मृतक अतरौलिया बाजार में हनुमानगढ़ी के पास में रहने वाला था। मऊ से आते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अतरौलिया 100 बेड अस्पताल में सुबह एंटीजेन किट से की गई जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है।
अतरौलिया बाजार के रहने वाले एक व्यक्ति को कुछ दिनों से सर्दी और जुकाम की समस्या थी। मृतक व्यक्ति मऊ जिले में अपनी ससुराल चला गया था। वहीं पर अपना इलाज करा रहा था। सोमवार रात को उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसको लेकर आजमगढ़ आ रहे थे।
इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर सीधे अतरौलिया के 100 बेड अस्पताल चले गए। शव को वहीं पर रख दिया। अस्पताल के सीएमएस डॉ केके झा ने मंगलवार सुबह एंटीजन किट से मृतक के सैंपल की जांच की। इसमें उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
डॉ केके झा ने बताया कि मृतक के शव को सील कर दिया है। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि मृतक हार्ट का मरीज था और उसका मऊ में इलाज चल रहा था।
परिजन उसे मृत अवस्था में अस्पताल लेकर के आए थे। जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रोटोकॉल के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कराने के निर्देश दिए गए हैं। परिजनों की भी सैंपलिंग कराई जा रही है।