Corona in Azamgarh:एसओ समेत 53 और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक मौत
आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण से मेडिकल कॉलेज में एक और मरीज की मौत हुई है। वहीं बिलरियागंज थाने के एसओ समेत 53 और पॉजिटिव मिले। मृतक मेहनाजपुर में भट्ठा व्यवसायी था। 29 जुलाई को संक्रमित मिलने के बाद इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ दीपक पांडेय ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रोटोकाल के अनुसार दाह संस्कार कराया जाएगा।
तरवां ब्ल़ॉक के मेहनाजपुर बाजार निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग भट्ठा व्यवसायी थे। उनकी बाजार में सराफा की दुकान भी है। वे मूलपुर से नायकडीहस खानपुर गाजीपुर के रहने वाले थे। 29 जुलाई को तबीयत खराब होने पर उनकी जांच कराई गई थी, इसमें वे कोरोना संक्रमित मिले थे। 31 जुलाई को उन्हें मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया था।
रविवार की सुबह आठ बजे उन्की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि वो लीवर कैंसर से पीड़ित थे। सांस लेने में भी दिक्कत थी। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था।
यहां वे डॉक्टरों की निगरानी में लगातार ऑक्सीजन पर रहे। मौत के संबंध में जिलाधिकारी, एसपी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दे दी गई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शासन की गाइडलाइन तथा प्रोटोकाल के तहत मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जनपद में ये कोरोना सें 17वीं मौत है।
इससे पहले मुबारकपुर के अलीनगर में एक, महाराजगंज कस्बे के रविदास एक सिपाही, अतरौलिया बाजार के हनुमानगढ़ी के पास एक, शहर के हरिवंशपुर में एक, लालगंज के अमौड़ा एक, तरवां के सिंहपुर सरैया एक, ठेकमा के बीबीपुर एक, मार्टीनगंज के औरंगाबाद एक, शहर के नरौली में एक, मोहल्ला कोट में एक, मेंहनगर के बेलसिया एक, बिलरियागंज के जोल्हापुर एक, मोहम्मदपुर के कयामुद्दीनपट्टी में एक, अतरौलिया के प्राणपुर एक, जहानागंज के नेतपुर में एक-एक मौत हो चुकी है।