फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh: After the gang-rape, the woman was killed and thrown the body in the bush

आजमगढ़: सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर झाड़ी में फेंका था शव

Wed, 11 Dec 2019 11:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 11 Dec 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: After the gang-rape, the woman was killed and thrown the body in the bush
rape - फोटो : Social Media

आजमगढ़ के रौनापार थाने के इस्माइलपुर गांव के पास मंगलवार सुबह झाड़ी में फेंकी गई युवती की दूसरे दिन बुधवार को भी शिनाख्त नहीं हो पाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है।

विज्ञापन

इस्माइलपुर की पांच पुलिया के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे झाड़ी में युवती की लाश मिली थी। युवती लाल रंग की फ्राक पहने हुए थी। जबकि लैगीन दूर पड़ी थी। नाक और मुंह से खून आ रहा था। हाथों पर मेहंदी लगी थी। मेहंदी से ही हाथ पर एक नाम लिखा था, जबकि दूसरा नाम मिट गया था।

विज्ञापन


हुलिए से लग रहा था कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई होगी। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। मंगलवार की देर रात गठित दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पीएम के बाद उसकी लाश शिनाख्त के लिए रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम रिपोर्ट के अनुसार युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है, इसके बाद गला घोंटकर हत्या की गई है। सवाल यह उठता है कि जिस स्थान पर लाश फेंकी गई थी, उस मार्ग से गन्ना लदे वाहन सहित अन्य वाहन गुजरते रहते हैं। स्वयं प्रभारी निरीक्षक रौनापार कृष्ण प्रसाद का कहना है कि वह सोमवार देर रात तक इसी रास्ते से गुजरते हैं।


इसके अलावा डायल 100 की भी पीआरबी इस मार्ग पर चक्रमण करती रहती है। ऐसे में पुलिस के पेट्रोलिंग के भी दावे की हवा निकलती दिख रही है। वहीं एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। शव की पहचान के लिए आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed