फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azadi ka Amrit Mahotsav har naav tiranga abhiyan run in Varanasi

Azadi ka Amrit Mahotsav: वाराणसी में चला हर नाव तिरंगा अभियान, नाविक समाज काफी उत्साहित

Sun, 14 Aug 2022 06:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 14 Aug 2022 06:20 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव पर रविवार को वाराणसी में हर घर तिरंगा की तर्ज पर हर नाव तिरंगा अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
Azadi ka Amrit Mahotsav har naav tiranga abhiyan run in Varanasi
नावों पर लगा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव पर रविवार को वाराणसी में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। हर घर तिरंगा की तर्ज पर हर नाव तिरंगा अभियान चलाया गया। इस दौरान घाटों से पर अद्भुत छटा देखने को मिली। नाविकों ने पांडेय घाट समेत अन्य घाटों पर सैकड़ों नावों को तिरंगे से सजाया। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर नाविक समाज काफी उत्साहित है।

विज्ञापन


स्वतंत्रता आंदोलन में काशी का भी अपना एक योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम में नाविक समाज के लोग भी आंदोलनकारियों की काफी मदद करते थे। नाविक सूरज साहनी ने बताया कि वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने घर-घर तिरंगा की बात कही है। ऐसे में हम लोगों ने नावों को तिरंगे से सजाया है।  बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी है। 
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
आजादी के अमृत महोत्सव पर मिर्जामुराद बाजार में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व भाजपा राजातालाब मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र बिंद ने किया। इस दौरान सभी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री देवेन्द्र सेठ, प्रेमनारायण पटेल,नागउर्मी, उपेंद्र प्रताप सिंह ,मुकेश गुप्ता, जितेन्द्र राजभर, ज्ञानेंद्र सेठ आदि लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं ने हर घर तिंरगा अभियान में लिया भाग

Azadi ka Amrit Mahotsav har naav tiranga abhiyan run in Varanasi
मुस्लिम महिलाओं ने हर घर तिंरगा अभियान में लिया भाग - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल विकास सेवा समिति की मुस्लिम महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा गिरजाघर से होते हुए नई सड़क, दालमंडी होते हुए दशाश्वमेध थाने तक पहुंची। इस दौरान मुस्लिम महिलाएं ने देशभक्ति गीत गाए। भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद का उद्घोष किया। इस दौरान हुमा बानो, सदफ आलम, हुस्ना बेगम, राबिया बेगम सहजादी, रेशमा, इश्मा, रहनुमा, जुलेखा, नूर बानो आदि लोग मौजूद रहे। 

केंद्रीय मंत्री ने चौबेपुर में महिलाओं संग निकाली तिरंगा यात्रा

Azadi ka Amrit Mahotsav har naav tiranga abhiyan run in Varanasi
केंद्रीय मंत्री ने चौबेपुर में महिलाओं संग निकाली तिरंगा यात्रा, - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार को वाराणसी के चौबेपुर में महिलाओं संग तिरंगा यात्रा निकाली। इससे पहले महिलाओं ने तिलक लगाकर और आरती उतारकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने महिला मोर्चा की अजगरा विधानसभा अध्यक्षा शारदा चतुर्वेदी के नेतृत्व में आई महिलाओं से सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से संबंधित सवाल पूछे।  

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष, हरहुआ प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडेय, सीतारानी मिश्रा, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पवन चौबे,सुमन चौबे,सुनीता सिंह,शिवम चतुर्वेदी,सोनू कन्नौजिया आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

पीआरवी पुलिस के जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Azadi ka Amrit Mahotsav har naav tiranga abhiyan run in Varanasi
पीआरवी के जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्राधिकारी बड़ागांव डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में रविवार को बड़ागांव से पीआरवी के जवानों ने दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा कपसेठी चौराहे पर समाप्त हुआ। जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्रवीर स्वर्गीय बाबू निहाला सिंह की प्रतिमा के तिरंगा फहराया गया। इस दौरान सीओ सदर ने लोगों से आह्वान किया कि कोई भी घर न छूटने पाए। सभी घरों पर तिरंगा फहराएं। स्वतंत्रता दिवस को एक त्योहार की तरह मनाएं। आपसी सौहार्द बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed