{"_id":"5d6ad3298ebc3e93ab3b6637","slug":"ayusman-yojna-varanasi-news-vns481230838","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों पर चस्पा होगी आयुष्मान लाभार्थियों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों पर चस्पा होगी आयुष्मान लाभार्थियों की सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की सूची जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चस्पा करायी जाएगी। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके, इसके लिए तीन से तीस सितंबर तक ग्राम/वार्ड अभियान चलाकर गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। योजना के तहत सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के अनुसार पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है।
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 30 सितंबर तक चलने वाले अभियान के दौरान ग्राम पंचायत के साथ ही शहरी और ग्रामीण इलाकों के प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप लगाकर कार्ड बनाने के साथ ही लोगों को योजना के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जनसेवा केंद्रों के माध्यम से बनाए जाने वाले इन कार्डों के लिए 30 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा योजना से जुड़े सभी अस्पतालों में भी गोल्डन कार्ड बनेंगे। बताया कि 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योजना की समीक्षा भी की जाएगी। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ सोरेन्द्र चक्रवर्ती ने बताया कि स्टेट हेल्थ एजेंसी साचीज़ द्वारा ग्रामवार व वार्डवार लाभार्थियों की सूची तैयार की जा चुकी है, जिसे ग्राम, वार्ड के सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करायी जाएगी। बताया कि अभी नए पंजीकरण फार्म नहीं भरे जा रहे हैं। जिला आईटी मैनेजर नवेंद्र सिंह ने बताया कि कैंप में लाभार्थियों को पहचान सत्यापित करने हेतु आधार कार्ड (अथवा सरकार द्वारा मान्य अन्य फोटो पहचान पत्र) एवं राशन कार्ड लाना अनिवार्य है।