फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ayushman health scheme people treatment by golden card varanasi

वाराणसी: आज आयुष्मान योजना को हुआ एक साल, 1.35 लाख को आयुष्मान का ‘वरदान’

Mon, 23 Sep 2019 12:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 23 Sep 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
ayushman health scheme people treatment by golden card varanasi
आयुष्मान योजना - फोटो : सोशल मीडिया

आप गोल्डन कार्ड धारक हैं तो बीमार होने की स्थिति में इलाज पर आने वाले खर्च के लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है। अस्पताल जाकर पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवा सकते हैं। 

विज्ञापन


पिछले साल 23 सितंबर को शुरू की गई आयुष्मान योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है। योजना के तहत बीमारी छोटी हो या बड़ी, इलाज कराने की सुविधा है। जांच और ऑपरेशन भी निशुल्क करवा सकते हैं। जिले में वर्ष 2011 की सामाजिक आर्थिक जनगणना (सेक) जनगणना के अनुसार, अब तक दो लाख लोगों का नाम सूची में दर्ज किया जा चुका है। इनमें 1.10 लाख ग्रामीण और 90,000 शहरी परिवार शामिल हैं। सर्वे के बाद इनमें से 1.49 लाख परिवारों को पात्र माना गया। पात्र परिवारों में से 1.35 लाख लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।  
विज्ञापन


एक नजर में आयुष्मान योजना
कुल परिवारों का चयन 
शहरी    90,000
ग्रामीण    1.10 लाख 
सर्वे के बाद पात्र    1.49 लाख 
गोल्डेन कार्ड धारक    1.35 लाख
निजी अस्पताल    126
सरकारी अस्पताल             10
सरकारी में हुआ इलाज        5487
निजी अस्पतालों में हुआ इलाज    11035
(नोट: आंकड़े 17 सितंबर तक के)

क्या है आयुष्मान योजना
आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवार को सरकारी और निजी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। लाभ पाने के लिए गोल्डन कार्ड लेकर अस्पताल जाना होगा। योजना के बारे कोई भी जानकारी 14555 नंबर पर कॉल कर ली जा सकती है। 

यह है प्रक्रिया
अस्पताल में जाने के बाद सबसे पहले आयुष्मान मित्र से मिलना होगा। उसके सहयोग से अस्पताल में पर्चा बनेगा और बीमारी के हिसाब से संबंधित चिकित्सक को दिखाया जाएगा। चिकित्सक की सलाह पर मरीज को भर्ती किया जाएगा। इसके बाद गोल्डन कार्ड का सत्यापन और फिर पोर्टल पर पंजीकरण होगा। इसके बाद जैसे-जैसे इलाज चलता रहेगा, खर्च का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज होता रहेगा।

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के लिए चयनित लोगों के सर्वे के बाद पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। 1.35 लाख कार्ड बन गए हैं। विशेष अभियान चलाकर दो अक्तूबर तक सभी कार्ड बना लिए जाएंगे। योजना में सरकारी के साथ ही अधिक से अधिक निजी अस्पतालों को भी जोड़ा जा रहा है, जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके। 

यहां दे सकते हैं जानकारी
अगर आप योजना से जुड़ी जानकारी हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 7617705558 पर मेसेज कर सकते हैं। साथ ही  vns-cityreporter@vns.amarujala.com पर भी सूचना दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed