फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ayushman health scheme people treatment by golden card sonbhadra

सोनभद्र: आयुष्मान भारत पखवाड़ा के तहत चल रहा अभियान, छूटे हुए लोगों का बनेगा गोल्डेन कार्ड

Sun, 22 Sep 2019 11:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 22 Sep 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
ayushman health scheme people treatment by golden card sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले में स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान भारत पखवाड़ा के तहत अभियान चलाकर जिन गरीबों का गोल्डन कार्ड नहीं बना है, उनका बनाना शुरू कर दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सभी पात्रों को लाभान्वित करना है। अब तक लगभग 116110 परिवारों का गोल्डन  कार्ड बना चुका है। योजना के तहत चयनित 1935 मरीजों ने मुफ्त में उपचार भी करा चुके हैं।

विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने 23 सितंबर 2018 को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरूआत की थी। इस योजना के तहत चयनित व्यक्तियों व उनके परिवार के अन्य सदस्यों को साल भर में पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क उपचार किया जाना है।
विज्ञापन


यह योजना गरीबों के लिए बहुत ही लाभपरक है, क्योंकि जिले में अधिकांश गरीब तबके लोग निवास करते हैं। गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति तंगहाली के चलते खुद का बेहतर उपचार नहीं करा पाते थे। लेकिन अब गरीबों का भी बेहतर उपचार होना शुरू हो गया है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में 172583 परिवारों को लाभान्वित करने के लिए उनका गोल्डन कार्ड बनाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक करीब 116110 परिवारों का कार्ड बनाया जा चुका है। जिला अस्पताल, छह सीएचसी, दो पीएचसी के अलावा 15 निजी चिकित्सालयों में चयनित परिवारों का मुफ्त इलाज करने की व्यवस्था की गई है। इन अस्पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए एक-एक आयुष्मान मित्रों की तैनाती की गई है।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जिला समन्वयक स्नेहा मंजूल ने कहा कि अभी तक चयनित लोगों में से करीब 1935 मरीज उपचार करा चुके हैं। मरीजों की सुविधा के लिए 21 आयुष्मान मित्र भी तैनात किए गए हैं। योजना का लाभ सभी पात्रों को दिलाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।

यूपी में सोनभद्र को मिला तीसरा स्थान  
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जिला समन्यवक स्नेहा मंजूल ने बताया कि पीएम जन आरोग्य योजना से पात्रों को गोल्डन कार्ड मुहैया कराने एवं मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सूबे में सोनभद्र को तीसरा स्थान मिला है। जल्द से जल्द लक्ष्य के सापेक्ष पात्र परिवारों का गोल्डन कार्ड बनाकर उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास किया जारी है। चयनित परिवारों को योजना का लाभ लेने के लिए उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। 

सोनभद्र के सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 172583 लोगों का गोल्डेन कार्ड बनना है। अभी तक 116110 लोगों का गोल्डेन कार्ड बन गया है। अभी भी पात्रों का कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है। आठों ब्लॉक में 15 सितंबर से आयुष्मान भारत पखवाड़ा मनाया जा रहा है जो 30 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत जिन पात्र परिवारों का गोल्डेन कार्ड नहीं बना है उनका बनवा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed