फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ayushman health scheme people treatment by golden card chandauli

चंदौली: आयुष्मान भारत योजना को लेकर स्वास्थ्य महकमा गंभीर नहीं, गोल्डेन कार्ड के भटक रहे हजारों

Sun, 22 Sep 2019 11:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 22 Sep 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
ayushman health scheme people treatment by golden card chandauli
आयुष्मान भारत - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले में भारत सरकार की महत्वपूर्ण आयुष्मान भारत योजना को लेकर जनपद का स्वास्थ्य महकमा गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। लगभग एक वर्ष पूरे होने को हैं। इसके बाद भी अभी तक गोल्डेन कार्ड के लिए लाभार्थी भटक रहे हैं।

विज्ञापन


सरकार के 158244 के सापेक्ष अभी तक मात्र 124374 लाभार्थियों को पीएम व सीएम का पत्र दे पाई है। वहीं 70000 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड दिया गया। इसमें अभी भी 88244 लाभार्थी गोल्डेन कार्ड पाने से दूर हैं। इससे लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के लाभ से उन्हें वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अफसर आयुष्मान भारत योजना को पलीता लगा रहे हैं। योजना के तहत अभी तक 70000 लोगों को ही गोल्डेन कार्ड जारी किया जा सका है। जबकि इसके लिए 158244 लोग पात्र हैं। इसमें पीएम के 110588 व सीएम के 13816 लोगों को गोल्डेन कार्ड जारी करने के लिए पत्र भेजा गया है। इसमें मात्र 70000 लोगों को ही कार्ड जारी हुआ है।  इसके चलते मरीजों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बाकी लोग गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना शामिल है 158244 लाभार्थी
केंद्र की मोदी सरकार ने 25 सितंबर 2018 को आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया था। वर्ष 2011 में हुई आर्थिक सामाजिक जनगणना के आधार पर जिले के एक लाख 58 हजार दौ सौ चौवालिस परिवारों को इसमें शामिल किया गया। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार का पांच लाख रुपये तक कैशलेश उपचार होना है। मगर स्वास्थ्य  विभाग के अफसर इस योजना को पलीता लगा रहे हैं।

वह आयुष्मान भारत योजना के पात्रों का गोल्डेन कार्ड बनवाने से कन्नी काट रहे हैं। सरकारी अस्पताल के चिकित्सक खुद ही मरीजों को भर्ती करने से कतरा रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि पात्रता सूची में जिन लोगों के नाम शामिल हैं, चिकित्सक पहले उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर देंगे। जिले के सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना शुरू होने के बाद से अब तक 3850 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया है।

पूछताछ केंद्र पर लाभार्थी ले सकते है जानकारी 
आयुष्मान भारत योजना की जानकारी के लिए लाभार्थियों के लिए हेल्पलाइन के साथ पूछताछ केंद्र स्थापित किया गया है। जिला अस्पताल के पूछताछ केंद्र स्थापित किया गया है। वहीं हेल्पलाइन 14555, 180018004444 है। वहीं इस योजना में जनपद के पांच सरकारी और 22 निजी चिकित्सालय को चयनित किया गया है।

आयुष्मान भारत चंदौली के जिला शिकायत अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को लाभ देने के लिए सरकार की ओर से विशेष गोल्डेन कार्ड अभियान चलाया जा रहा है। पीएम व सीएम के पत्र के साथ आधार कार्ड व राशन कार्ड लेकर किसी भी सेवा केंद्र पर पहुंच कर बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed