फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ayushman health scheme people treatment by golden card bhadohi

भदोही : 3213 को मिला आयुष्मान का ‘आशीर्वाद’, गोल्डेन कार्ड बांटने में सूबे में चौथी रैंक पर रहा जिला

Sun, 22 Sep 2019 10:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 22 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
ayushman health scheme people treatment by golden card bhadohi
आयुष्मान भारत - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना को लागू हुए एक साल हो गए। भदोही जिले में 365 दिनों में 3213 लाभार्थियों को आयुष्मान का आशीर्वाद मिल सका है। हालांकि अस्पतालों की मनमानी से बड़ी संख्या में लोग उपचार नहीं करा सके। स्थिति यह है कि 94 हजार लाभार्थियों में अब भी 13 हजार को गोल्डेन कार्ड नहीं मिल सका। जिससे बिना गोल्डेन कार्ड का वह अपना उपचार नहीं करा सके।

विज्ञापन


देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत 23 सिंतबर 2018 को शुरू हुई। इसमें गरीबी रेखा से नीचे तक के लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाना है। इसके तहत जिले में 94 हजार 867 लोगों का चयन किया गया है। योजना में आयुष्मान कार्ड बनने के तीन माह बाद पीवीसी गोल्डन कार्ड लाभार्थियों को वितरण के लिए आए थे।
विज्ञापन


करीब आठ माह से अधिक समय गुजरने के बाद भी स्वास्थ्य महकमा सभी लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड नहीं पहुंचा सका। कई लाभार्थियों के कार्डों पर नाम और शहर का नाम तो है, लेकिन मोहल्ले का नाम नहीं है। ऐसे में शहरों में लाभार्थी का पता ढूंढना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 हजार गोल्डेन कार्ड लाभार्थियों तक न पहुंचाने के बाद भी वितरण में जिला सूबे में चौथे स्थान पर है। इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर तबके भी लाभान्वित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कई मरीज रोते हुए अस्पताल में गए, लेकिन चंद दिनों में खुश होकर बाहर निकले। जिले में दो सरकारी समेत 22 अस्पतालों का चयन हुआ है। जिसमें हड्डी रोग, पेट, लीवर समेत अन्य बीमारियों के अलग-अलग अस्पताल शामिल है। अब तक 3213 लाभार्थी अस्पतालों में उपचार करा चुके हैं।

चयनित 21 अस्पताल
आयुष्मान योजना के पैनल में जिले के 21 अस्पताल शामिल हैं। जिसमें दो सरकारी और 20 निजी अस्पताल हैं। इनमें महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल भदोही, प्रतिमा हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर, जीवनधारा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जीवन ज्योति हास्पिटल, जीवनदीप हास्पिटल, श्री श्यामलाल मेमोरियल हास्पिटल, कौशल्या मेमोरियल हास्पिटल, सौराध हास्पिटल, जय दीप हास्पिटल, स्टार हास्पिटल एंड हर्ट केयर सेंटर, सहारा हास्पिटल, आकाशदीप हास्पिटल, प्रभावती हास्पिटल, आनंद हास्पिटल, जीवनदार हास्पिटल, आनंद हास्पिटल एंड डायगनिक सेंटर, जीवन सहारा हास्पिटल, लाइफ लाइन हास्पिटल और संजीवनी हास्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि योजना में जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है। गोल्डेन कार्ड का वितरण भी हो रहा है। 90 फीसदी से अधिक कार्ड वितरित हो चुके हैं।

क्या है आयुष्मान योजना
आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थी परिवार को पांच लाख रुपये तक सरकारी और निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्हें गोल्डेन कार्ड लेकर अस्पताल जाना होगा। सरकारी और निजी अस्पतालों के चयन के साथ ही अब वेलनेस सेंटर भी इससे जोड़े जा रहे हैं, जिससे कि लोगों को इसका लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed