बलिया : साल भर में 2418 मरीजों का हुआ फ्री में इलाज, 1,75,000 लाभार्थियों को मिला गोल्डन कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पांच लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने वाली आयुष्मान भारत योजना को लागू हुए एक साल हो गया पर पात्र सभी परिवारों को अभी गोल्डन कार्ड मुहैया नहीं कराया जा सका है। जिले में 194220 पात्रों में से 1,75,000 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिए जा चुके हैं। इस अवधि में जिले के 2418 मरीजों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है। यहां के दो सरकारी तथा 12 निजी चिकित्सालय में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 1200 मरीजों ने शहर में और 1218 मरीजों का उपचार दूसरे जिलों में कराया गया है।
सीएमओ डॉ. प्रीतम कुमार मिश्र ने बताया कि पीएम व सीएम आरोग्य योजना में जिले में 194220 पात्रों का चयन किया गया है। जिसमें 1,75,000 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिए जा चुके हैं। शेष परिवारों के गोल्डन कार्ड चिकित्सालय तथा जन सेवा केंद्रों में बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा 30 सितंबर तक हर गांव में शिविर लगा कर गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी डॉक्टर हरिनंदन ने बताया कि मरीज को योजना का लाभ आयुष्मान भारत के चिह्नित चिकित्सालय में भर्ती होने पर ही मिलेगा। पात्र लाभार्थी एवं गैर लाभार्थी अपना राशन कार्ड/आधार कार्ड/आरएसबीवाई कार्ड/रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अथवा एबी-पीएमजेएवाई पत्र व एमएमजेएवाई पत्र द्वारा अपनी पात्रता सुनिश्चित कर गोल्डन कार्ड जनसेवा केंद्रों बनवा सकते हैं। सीएम आयुष्मान योजना में जिले में 16,348 गरीब परिवार पात्र पाए गए थे। जिनमें से 15387 लाभार्थी चयन किए गए।
जिले के 14 अस्पताल में हो रहा नि:शुल्क इलाज
आयुष्मान भारत योजना के तहत शासन की ओर से जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के अलावा निजी क्षेत्र में महावीर अस्पताल, शारदा हास्पिटल, जीवन ज्योति हास्पिटल, अशर्फी हास्पिटल, सत्या हास्पिटल, बलिया ट्रामा सेंटर, सिटी हास्पिटल, गौरव नर्सिंग होम, अपूर्वानुमेय हास्पिटल, शांति हास्पिटल, शिवम हास्पिटल, शांति पैरामेडिकल कॉलेज में लाभार्थियों का पांच लाख तक इलाज नि:शुल्क कराने की सुविधा दी गई है।
जनसेवा केंद्रों पर भी बन रहा आयुष्मान कार्ड
पात्र व्यक्ति चयनित अस्पताल, जनसेवा केंद्र व कामन सेवा केंद्र पर आधार कार्ड व राशन कार्ड दिखाकर गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अलावा या उज्ज्वला योजना की सूची में नाम अथवा पीएम कार्यालय द्वारा भेजा गया पत्र दिखाकर गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। पात्र को जनसेवा केंद्र को 20 रुपये देय होगा।
होर्डिंग व आशाओं से होता है प्रचार
आयुष्मान योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सरकारी अस्पताल व प्राइवेट अस्पतालों पर होर्डिंग लगाए गए हैं। इसके अलावा आशाओं द्वारा आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दी जाती है।
प्रोग्राम कोआर्डिनेटर व चिकित्साधिकारी है नियुक्त
बलिया। आइएसए के तहत निगरानी के लिए प्रोग्राम कोआर्डिनेटर व चिकित्साधिकारी को नियुक्त किया गया है, जो चयनित अस्पतालों में कभी भी औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट ले सकते हैं।