फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ayushman health scheme people tratment by golden card ghazipur

गाजीपुर : आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत हो रहा इलाज, जिले के आधे गरीबों को मिला गोल्डेन कार्ड

Sun, 22 Sep 2019 10:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 22 Sep 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
ayushman health scheme people tratment by golden card ghazipur
आयुष्मान योजना - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले में शासन स्तर से राष्ट्रीय आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत गरीबों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की योजना पूरी तरह मूर्त रूप नहीं ले पा रही है। हालांकि गोल्डेन कार्ड के माध्यम से अब तक जनपद में 1452 मरीजों ने अपना इलाज कराया है। आयुष्मान योजना में गोल्डेन कार्डधारकों की संख्या कुल 60,012 है। 2011 की जनगणना के आधार पर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों की संख्या 146047 है। इनमें से 1,12334 गरीब परिवारों को पीएम कार्यालय से पत्र जारी हुआ है। इसमें 105415 लाभार्थियों के घर तक यह पत्र कोड सहित पहुंचाया जा चुका है।

विज्ञापन


अब पात्रों द्वारा जारी कोड के आधार पर गोल्डेन कार्ड बनाने का कार्य अभी भी जारी है। लोगों का मानना है कि गरीबों के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। केंद्र सरकार गरीब और मजदूर तबके के लोगों को गंभीर रोगों के इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपलब्ध करा रही है। यह सुविधा देने के लिए शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना अब धीरे-धीरे धरातल पर दिख रही है लेकिन अब भी आधे से अधिक लोग गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


योजना के तहत 2011 में बीपीएल कार्डधारक, मजदूर, गरीब, झुग्गी में रहने वाले और रोजमर्रा की मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले लोगों का सर्वेक्षण किया गया था। इस आधार पर एक सूची जारी की गई थी। सूची में शामिल लोग इस योजना के लिए पात्र बताए गए थे। इस सूची को दिल्ली भेजा गया। इसके आधार पर पीएम की ओर से उन्हें पत्र जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पत्र पर परिवार के मुखिया और सदस्यों का नाम और विवरण के साथ ही एक पंजीकरण नंबर दिया गया है। यह पंजीकरण नंबर लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। विभाग का दावा है कि पात्र व्यक्ति फोटो, आधार कार्ड देकर अपना गोल्डेन कार्ड प्राप्त कर सकता है। पीएम की ओर से पत्र आने के बाद उसे स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता आदि के माध्यम से मुखिया तक पहुंचाने का काम किए हैं।

जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ जितेंद्र दूबे ने बताया कि जिले में शेष पात्रों के भी सर्वेक्षण का काम कराया जा रहा है। अगले चरण में उन्हें भी पत्र जारी कर इस योजना में शामिल करने की कवायद होगी। तीन सरकारी समेत कुल 16 अस्पताल इसमें शामिल किए गए हैं।

जनपद के 16 अस्पतालों में होगा इलाज
जनपद में तीन सरकारी सहित कुल 16 अस्पतालों को आयुष्मान योजना से जोड़ा गया है। इसमें जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के साथ ही गाजीपुर शहर के गुडविल नर्सिंग होम, लाइफ लाइन मेडिकल एवं सर्जिकल हेल्थ सेंटर, अमन सर्जिकल, राज नर्सिंग होम, शम्मे हुसैनी हास्पिटल, सिंह लाइफ केयर, मां दुलेश्वरी आई हास्पिटल, मां राधिका देवी बाल चिकित्सालय आदि शामिल हैं। इसी तरह, दुल्लहपुर में आरएस हास्पिटल-देवा, वर्ल्ड ग्रीन हास्पिटल - सैदपुर, फातिमा हास्पिटल - दिलदारनगर, आभा हास्पिटल हेतिमपुर - महाराजगंज तथा लाइफ केयर हास्पिटल नंदगंज में भी इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed