फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ayodhya Ram Mandir News Kashi 31 special guests including Domraja will attend Ram Temple Consecration Ceremony

Ram Mandir: डोमराजा सहित काशी के 31 खास मेहमान बनेंगे प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी, जानें- कौन लोग हैं शामिल

Mon, 22 Jan 2024 11:19 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Jan 2024 11:19 AM IST
सार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज पूरा देश आस्था में डूबा है। हर तरफ राम नाम का शोर है। लोग आज के दिन को खास बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। काशी को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं काशी के 31 खास मेहमान अयोध्या गए हुए हैं। आज वे इस खास पल के साक्षी बनेंगे।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir News Kashi 31 special guests including Domraja will attend Ram Temple Consecration Ceremony
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए काशी के डोमराजा सहित 31 खास मेहमान अयोध्या पहुंच गए हैं। इसमें काशी के डोमराजा अनिल चौधरी यजमान के रूप में समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा मेहमानों में शिक्षाविद, कारोबारी, व्यापारी, खिलाड़ी और सम्मान पत्र प्रमुख लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में काशी के मेहमानों को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से न्योता मिला था। इनमें प्रो नागेंद्र पांडेय, प्रो राजेश्वर आचार्य, सोनी चौरसिया, डॉ. सोमा घोष, अनिल किंजावेड़कर, सतीश जैन, अभय सिंह, गोविंद बाबा, बालक नाथ, स्वामी जितेंद्रानंद स्वरस्वती, प्रो. वांगचुक दोर्जे नेगी, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, आरके चौधरी, प्रवीन चतुर्वेदी, डॉ. नीरजा माधव, डॉ. कल्पलता पांडेय, भरत भाई शाह, घनश्याम भाई शाह, राजवीर अग्रवाल, रवि प्रताप सिंह, सरदार सतनाम सिंह, पूनम यादव, चंद्रभूषण तिवारी, चंद्रशेखर सिंह, डॉ. उदय प्रताप सिंह भारती, प्रो. देवी प्रसाद, गोप बंधु मिश्रा, शैवालिनी अग्रवाल, शिवानंद योगी, इंदु प्रकाश, प्रशांति सिंह को निमंत्रण मिला। सभी मेहमान इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


काशी प्रांत से गए 235 अतिथि
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत के 27 जिलों से 235 लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो रहे हैं। सभी मेहमान रविवार को ही अयोध्या पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed