फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   award

मंडलीय और जिला अस्पताल समेत चार स्वास्थ्य केंद्रों को अवार्ड

Mon, 09 Nov 2020 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
award
वाराणसी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से 2019-20 के कायाकल्प कार्यक्रम के तहत कराए गए सर्वे में मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के साथ ही चार स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प अवार्ड दिया गया है। इसमें दीनदयाल अस्पताल को 80.3, मंडलीय अस्पताल को 74.4 प्रतिशत अंक मिलने पर दोनों अस्पतालों को क्रमश: 3.50 लाख और 3 लाख रुपये भी मिलेंगे। इसके अलावा सीएचसी चोलापुर 80.7 प्रतिशत,पीएचसी बड़ागांव 85.6 , हरहुआ 74.4 प्रतिशत और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडुवाडीह को 73.3 प्रतिशत अंक मिलने के बाद पुरस्कार मिला है। चोलापुर को लगातार चौथी बार जबकि बड़ागांव पीएचसी को तीसरी बार अवार्ड मिला है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. बीएन सिंह,सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह और मंडलीय सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. आरपी सोलंकी के निर्देशन में कायाकल्प कार्यक्रम के तहत मानकों को पूरा करने के बाद ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से ये अवार्ड घोषित किये गए हैं। इसमें चोलापुर सीएचसी को डेढ़ लाख, बड़ागांव को दो लाख, हरहुआ पीएचसी को 50 हजार रुपये सरकार की ओर से मिलेंगे। सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल के एसआईसी,स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी समेत सभी को अवार्ड के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed