फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Awadhesh Rai murder case Supreme Court advocate will present Mafia Mukhtar Ansari side

अवधेश राय हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रखेंगे माफिया मुख्तार अंसारी का पक्ष, कोर्ट में अंतिम बहस जारी

Thu, 20 Apr 2023 05:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Apr 2023 05:41 PM IST
सार

विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत में मंगलवार को अवधेश राय की हत्या से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। इसमें आरोपी मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने बहस की। 

विज्ञापन
Awadhesh Rai murder case Supreme Court advocate will present Mafia Mukhtar Ansari side
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत में मंगलवार को अवधेश राय की हत्या से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। इसमें आरोपी मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने बहस की। उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ताराशंकर भी आरोपी की तरफ से पक्ष रखेंगे। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया जाए।

विज्ञापन


अवधेश राय हत्याकांड के वादी व पूर्व मंत्री अजय राय के अधिवक्ताओं अनुज यादव व विकास सिंह ने भी अदालत से लिखित बहस दाखिल करने के लिए समय मांगा है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनवाई की अगली तिथि 20 अप्रैल तय कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल, तीन अगस्त 1991 को लहुराबीर क्षेत्र स्थित आवास के मुख्य द्वार पर दिनदहाड़े गोली मारकर अवधेश राय की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, कमलेश सिंह, भीम सिंह और राकेश न्यायिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 31 साल पुराने मामले में अभियोजन व बचाव पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। अंतिम बहस जारी है। जल्द ही सुनवाई पूरी होने और फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed